फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jubair arrested in Lisari Gate in CAA protest matter

सीएए को लेकर हुए बलवे का आरोपी जुबैर गिरफ्तार

Mon, 26 Jul 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
jubair arrested in Lisari Gate in CAA protest matter
सीएए को लेकर हुए बलवे का आरोपी जुबैर गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में 20 दिसंबर को सीएए को लेकर हुए बलवे के मामले में पुलिस ने एक आरोपी जुबैर को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि फरार चल रहे अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिल सके। सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित किए गए आरोपियों में जुबैर शामिल था। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी।
सीएए को लेकर मेरठ सहित कई अन्य जिलों में भी विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसी दौरान जिले में हुए बलवे के दौरान पुलिस ने कई आरोपियों को चिह्नित किया था। जुबैर पुत्र निसार निवासी नीचा सद्दीक नगर भी इनमें शामिल था। उस समय गठित की गई पुलिस टीमों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था। इसके आधार पर जुबैर की पहचान की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के फोटो थाना सहित अन्य जगहों पर चस्पा करते हुए आरोपी की तलाश में दबिश शुरू की थी, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। बताया गया है कि वह मेरठ से बाहर चला गया था। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि जुबैर परिवार के लोगों से मिलने आया हुआ है। सटीक सूचना के आधार पर ने आरोपी को उसके घर से ही ही गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। इंस्पेक्टर क्राइम प्रहलाद सिंह ने बताया कि बलवे के बाद से कई आरोपी मेरठ से बाहर चले गए थे। ऐसे आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed