फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Joy has come to Nanda's home; hail to Kanhaiya Lal.

Meerut News: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Wed, 22 Jul 2026 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Joy has come to Nanda's home; hail to Kanhaiya Lal.
कंकरखेड़ा मंदिर महादेव में कथा का आयोजन।
कंकरखेड़ा के महादेव मंदिर में नंदोत्सव में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महादेव मंदिर कंकरखेड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतरण एवं नंद जन्मोत्सव का उत्सव मनाया गया। इसमें श्रीकृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु झूमे।
कथा व्यास रविशंकर महाराज ने गोकुल में नंद बाबा के घर मनाए गए नंदोत्सव का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश और मानव कल्याण के लिए हुआ था।
विज्ञापन


पंडित संजय त्रिपाठी ने बताया कि नंद जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। कथा व्यास ने नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय किया। भजन-कीर्तन, पुष्प वर्षा तथा मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य यजमान रविन्द्र वर्मा एवं देवेंद्र वर्मा रहे। आयोजन की व्यवस्था और अन्य धार्मिक कार्य महादेव मंदिर समिति के सचिव एवं संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल के नेतृत्व में किए गए।


इस अवसर पर केके गुप्ता, मदन गुप्ता, पंडित संजय त्रिपाठी, पार्षद बबिता खन्ना, पूर्व पार्षद राजेश खन्ना, नितिन जैसवाल, अमित शर्मा, अनिकेत गर्ग, निमेष जैसवाल, टीटू मोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed