{"_id":"5b9ac410867a557fed5e8f12","slug":"joolus-me-nogekhwani-kr-diya-hussainiyat-ka-paigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस में नौहेख्वानी कर दिया हुसैनियत का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस में नौहेख्वानी कर दिया हुसैनियत का पैगाम
amarujala
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
मुहर्रम की दो तारीख ब्रहस्पतिवार को हजरत इमाम हुसैन और शौहदा-ए-करबला की याद में जुलूसों का क्रम जारी रहा। इस दौरान गमगीन माहौल में या हुसैन, या अब्बास की सदाओं के बीच जुलूसे जुलजुनाह व अलम-ए-मुबारक इमामबारगाह जाहिदियान से प्रारंभ हुआ। इससे पहले इमामबारगाह में आयोजित मजलिस को खिताब करते हुए कोलकाता से आए मौलाना सैयद जकी रिजवी ने हजरत अब्बास की शहादत और जुलजुनाह की अहमियत एवं उसकी वफादारी बयां की और सुहैल काजमी ने सौजख्वानी की। जुलूस में अंजुमन इमामिया के वाजिद अली गप्पू, चांद मियां, रविश, दस्ताए हुसैनी के साहिबे ब्याज हुमायूं अब्बास ताबिश और अंजुमन तंजीम-ए-अब्बास के सफदर अली हिन्दुस्तानी एवं उनके साथियों ने नौहेख्वानी करते हुए हुसैनियत का पैगाम दिया। जुलूस शिया मस्जिद, पैंठ बाजार, बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी से होता हुआ सुभाष बाजार से रात्रि में नायाब बेगम मरहूमा के अजाखाने जाहिदियान पहुंचा। जुलूस के आयोजक नियाज हुसैन गुडडू, सिराज मेहंदी, कैफ जैदी रहे। जुलूस की व्यवस्था हामिद अली जमाल, अली हैदर रिजवी, कौसर रजा, हैदर अब्बास ने संभली थी। जुलूस में मुहर्रम कमेटी के संयोजक शाह अब्बास सफवी, डॉ. सरदार हुसैन, मोमिन हसन, हाजी शमशाद अली, सुलतान हैदर, तालिब अली जैदी, जिया जैदी सहित बड़ी संख्या में हुसैनी सोगवार शामिल रहे।
शाह जलाल हॉल पर अलम-ए-मुबारक स्थापित
सेक्टर-4 शास्त्री नगर स्थित शाह जलाल हॉल की ऊपरी मंजिल पर अली हैदर रिजवी के हाथों लखनऊ से लाया गया हजरत-ए-अब्बास का अलम-ए-मुबारक स्थापित किया गया। इस दौरान बाकर रजा नकवी ने नौहेख्वानी की एवं अरफात हैदर, मुजाहिद हैदर, नौशाद अली, हैदर रिजवी, हैदर अब्बास आदि ने शौहदा-ए-करबला की याद में मातमपुर्सी की।
गमे-हुसैन में मजलिसे आयोजित
शहर क्षेत्र के इमामबारगाहों,अजाखानों में मजलिसों का क्रम जारी रहा, जैदी नगर सोसायटी स्थित इमामबाड़ा पंजेतनी में मौलाना सैयद अम्मार हैदर रिजवी आजमगढ़, इमामबारगाह दरबारे हुसैनी जैदी फार्म में मौलाना अली रिजवान बाराबंकी ने शौहदाए करबला की शहादत बयान करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने अपनी और 71 साथियों की शहादत पेश करके दीन-ए-इस्लाम का पैगाम दिया। इसके अतिरिक्त छोटी करबला चौड़ा कुआं पर मौलाना अब्बास बाकरी ने और इमामबारगाह मनसबिया घंटा घर में मौलाना सैयद नदीम असगर रिजवी बनारस,डा.इकबाल हुसैन सफवी के अजाखाने हुसैनाबाद में मौलाना सैयद गुलाम अब्बास नौगांवा सादात ने मजलिस में हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर रोशनी डाली।
विज्ञापन
करबला ईराक से लाया गया परचम आज बरामद होगा
मुहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि आज शुक्रवार तीन मुहर्रम को इमामबारगाह जाहिदियान से अलम-ए-मुबारक और करबला ईराक से लाया गया परचम शाम को बरामद होगा जिसके आयोजक हाजी शामशाद अली जैदी व यूसुफ अली जैदी हैं। उधर शुक्रवार दोपहर 02 बजे जैदी फार्म में नजीर हुसैन घिस्सू के अजाखाने से जुलूसे अलम शुरू होगा।