{"_id":"6383c606d42cb627e0633d8d","slug":"jolt-to-opposition-80-rld-bsp-workers-join-bjp-city-news-mrt6153895171","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष को झटका : रालोद-बसपा के 80 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष को झटका : रालोद-बसपा के 80 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
विज्ञापन

मेरठ। खतौली विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। रालोद के संगठन महामंत्री यशवीर सिंह, मोदीनगर के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, गौतमबुद्घनगर के पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर समेत रालोद और बसपा के 80 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं ने रविवार को सर्किट हाउस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विपक्ष के नेताओं को तोड़ने के सवाल पर चौधरी ने कहा कि भाजपा किसी को तोड़ती नहीं है। पार्टी की विचारधारा जिनको अच्छी लगती है, वे खुद जुड़ जाते हैं।
खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव जहां भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना है, वहीं रालोद-सपा के सामने भी बड़ी चुनौती है। इस चुनाव के नतीजे निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तस्वीर भी बयां करेंगे। रालोद के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश संगठन महामंत्री यशवीर सिंह लंबे समय से राजनीति में है। वे चौधरी अजित सिंह के सांसद प्रतिनिधि रहे। सिवालखास से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं। मोदीनगर से पूर्व विधायक सुदेश शर्मा का लंबा राजनीतिक अनुभव है। नगर पालिका की राजनीति में उनका बड़ा दखल रहा है। वे विधायक के अलावा मोदीनगर नगर पालिका के चेयरमैन भी रहे हैं। भोपाल सिंह गुर्जर रालोद के क्षेत्रीय महामंत्री थे। संजय जाटव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और नेहा सिरोही महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष थीं।
गौतमबुद्धनगर के पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा समेत 10 नेता भी भाजपा में शामिल हो गए। बसपा से सीसीएसयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ईश्वर चंद सागर ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी ज्वाइन की। उनके साथ सीमा सागर, सुनील कुमार राणा, मोनू कुमार एडवोकेट, संतोष कुमार, नीटू कुमार, रोहित कुमार, चतर सैन आजाद, डॉ. संजीव कुमार और कुमार समेत 71 बसपाइयों ने भाजपा ज्वाइन की है। इससे पहले पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी और रालोद के अभिषेक चौधरी गुर्जर भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
विज्ञापन
ऊर्जा राज्यमंत्री की थपथपाई पीठ
प्रदेश अध्यक्ष ने आयोजन की सफलता के लिए ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर की पीठ थपथपाई। अभिषेक चौधरी गुर्जर की भाजपा में ज्वाइनिंग के बाद सोमेंद्र तोमर दूसरे नेताओं को भी पार्टी ज्वाइनिंग कराने के प्रयास में जुटे हुए थे।
नहीं पड़ेगा कोई फर्क
राजनीति में अवसरवादी लोग अक्सर अपना निजी स्वार्थ साधने के अवसर की तलाश में रहते हैं। ऐसे लोगों की किसी दल या जनता से कोई हमदर्दी नहीं होती। ऐसे लोगों के किसी दल में आने जाने से फर्क नहीं पड़ेगा। - डॉ. राजकुमार सांगवान, राष्ट्रीय सचिव, रालोद