फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jinendra bhagvaan ki news

जिनेंद्र भगवान की आराधना से मिलती है सही दिशा : सौरभ सागर

Wed, 26 Aug 2026 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
jinendra bhagvaan ki news
रक्षाबंधन पर जैन धर्मशाला रेलवे रोड में होगा सम्मेद शिखर विधान
विज्ञापन

सरस्वती लोक जैन मंदिर में आचार्य ने दिए भक्तिभाव का संदेश
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आचार्य सौरभ सागर महाराज का वर्षायोग श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों के संदेश के साथ आगे बढ़ रहा है। बुधवार सुबह छह बजे आचार्य का मंगल विहार श्रीदिगंबर जैन मंदिर मानसरोवर गार्डन दिल्ली रोड से दिगंबर जैन मंदिर सरस्वती लोक दिल्ली रोड के लिए हुआ। मंदिर में सुबह एवं सायंकालीन गुरु भक्ति के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य की चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आचार्य के एक दिवसीय प्रवास के दौरान आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि मनुष्य को धर्म के साथ सांसारिक सुख और वैभव भी चाहिए। सच्ची भक्ति, श्रद्धा और समर्पण के साथ जिनेंद्र भगवान की आराधना करने से जीवन को सही दिशा मिलती है।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि श्रद्धालुओं को अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। यदि मन में सच्ची भक्ति और श्रद्धा है। भगवान के प्रति समर्पण है तो कल्याण का मार्ग स्वयं प्रशस्त होता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ जैन समाज के अध्यक्ष एवं श्री पुष्प वर्षा योग समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जैन धर्मशाला रेलवे रोड सौरभ सागर महाराज के मंगल सानिध्य में श्रेयांसनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में समिति के संजय जैन, स्वदेश जैन, नितिन जैन, सचिन जैन, रितेश जैन, हंस कुमार जैन, प्रमोद जैन, राकेश जैन, राजीव जैन, विनोद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed