फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jiladhyaksh ka swagat samaroh bna akhada

जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह बना अखाड़ा

Tue, 09 Oct 2018 02:37 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 09 Oct 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
jiladhyaksh ka swagat samaroh bna akhada
meerut - फोटो : meerut
 भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना एवं महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल का स्वागत समारोह सोमवार शाम अखाड़े में तब्दील हो गया। समारोह का संचालन कर रहे महानगर महामंत्री पर पल्लवपुरम के कार्यकर्ता भड़क गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। कई कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की भी हुई। किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित राज मंदिर मंडप में सोमवार शाम भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने आयोजित किया। मंच संचालन भाजपा के महानगर महामंत्री संजय त्रिपाठी कर रहे थे। इस बीच भाजपा के जिला उपाध्यक्ष समीर चौहान ने संचालक पर पल्लवपुरम के कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया। समीर चौहान के विरोध करने पर पार्षद विक्रांत ढाका, पार्षद लोकेश चौहान भी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध में उतर आए। इस बीच कार्यकर्ताओं में धक्की मुक्की से मंडप के शीशे टूट गए। कई कार्यकर्ता कार्यक्रम का बहिष्कार कर चले गए। बाद में मारपीट के इरादे से कुछ कार्यकर्ता दोबारा कार्यक्रम में पहुंचे। इस पर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के पीए सुनील शर्मा एवं कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने पल्लवपुरम के कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इसके बाद संचालक ने पल्लवपुरम के कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष का सम्मान कराया।
विज्ञापन


 
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में कुछ बात हो गई होगी गई थी। कोई बड़ा मामला नहीं है। कैंट विधानसभा का यह बड़ा सम्मान सम्मान समारोह था। इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यप्रकाश, कैंट विधायक

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद  
भाजपा
के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष वर्षा कौशिक, पूर्व मेयर हरिकांत अहलुवालिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष वीनस शर्मा, गुल्लू ठाकुर, पूजा बंसल, गणेश अग्रवाल, विशाल सारस्वत, मनिंदर विहान भराला, शौकेंद्र भारद्वाज, पोपल गुर्जर, डा. विजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष ठाकुर ओपी सिंह, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, विवेक रस्तोगी, अनिल अग्रवाल, अंकित सिंघल, अमित शर्मा, रविंद्र शर्मा, राजेश मोहन एडवोकेट, श्रवण चौधरी, रजनीश गोस्वामी, सरला शर्मा, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।  


बूथ जीता तो लोकसभा चुनाव भी जीत लेंगे  
मोदीपुरम।
अभिनंदन समारोह के दौरान भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दोबारा नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करें। भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को मजबूत करना है। अगर हमने बूथ जीता तो निश्चित रुप से चुनाव जीत लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed