फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jignesh mevani meets Bhim Army chief Chandra Sekhar, attack BJP

चंद्रशेखर से मिले जिग्नेश मेवाणी, भाजपा पर बोला तीखा हमला और फिर कही ये बड़ी बात

Tue, 25 Sep 2018 09:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 25 Sep 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
jignesh mevani meets Bhim Army chief Chandra Sekhar, attack BJP
चंद्रशेखर से मिले जिग्नेश मेवाणी - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के वड़गाम विधायक जिग्नेश मेवाणी मंगलवार को सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर और बसपा सुप्रीमो बहन मायावती भाजपा का विकल्प बनेंगे। उन्होंने प्रदेश में रहना होगा तो योगी-योगी कहना होगा नारे पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जान लें अगर देश में रहना होगा तो संविधान-संविधान कहना होगा। 

विज्ञापन

 
शनिवार शाम साढ़े सात बजे विधायक जिग्नेश मेवाणी कार से गांव रामनगर में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया के घर पहुंचे। जिग्नेश ने कमल वालिया की मां कांति वालिया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसके पश्चात अमर उजाला से बातचीत के दौरान जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि जितना उत्पीड़न भाजपा सरकार में दलितों का हुआ है, इतना किसी सरकार में नहीं हुआ है। भाई चंद्रशेखर का क्या कसूर था, जिन्हें इतने लंबे समय तक जेल में रखा गया। सरकार के पास कोई सुबूत नहीं थे। इसके बावजूद चंद्रशेखर के साथ अन्याय किया गया। चुनाव लड़ना हमारा मकसद नहीं बल्कि उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होना उद्देश्य है। हम बाबा साहब के बताए रास्तों पर चलकर छुआछूत को खत्म करेंगे। दिल्ली में संविधान की प्रतियां जलाई गई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शब्द नहीं बोले।

विज्ञापन

साथ कहा कि इस समय देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। लोकतंत्र पर लगातार हमला किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि पूरे देश में भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां महागठबंधन के साथ चुनाव लडे़गी, लेकिन वह चाहते हैं कि छोटे संगठन भी इस गठबंधन में शामिल हों। 2019 के चुनाव में भाजपा को जड़ उखाड़ फेंकने की तैयारी जनता कर चुकी है। बसपा सुप्रीमो द्वारा चंद्रशेखर से किसी तरह का नाता न होने के ब्यान देने पर जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि मायावती हमारी बहन है। बहनजी भले ही नाराज हो, लेकिन वह हमारी बहन ही रहेंगी। रक्षाबंधन आने दो हम बहनजी से राखी बंधवाएंगे। दो अप्रैल के बंद के दौरान हजारों दलितों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करना सरकार की मानसिकता दर्शाती है। जितना दलितों को सताया जाएगा, उतना ही दलित समाज एक साथ खड़ा नजर आएगा। इस दौरान कमल वालिया के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed