{"_id":"69f8aa40f038920c790bc3b7","slug":"jhitkari-faces-power-crisis-with-lines-running-through-trees-becoming-a-problem-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112226-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: झिटकरी में बिजली संकट, पेड़ों के बीच से गुजर रही लाइन बनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: झिटकरी में बिजली संकट, पेड़ों के बीच से गुजर रही लाइन बनी समस्या
विज्ञापन
सरधना। गांव झिटकरी में विद्युत लाइन की समस्या को लेकर शिकायत करते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के झिटकरी गांव में इन दिनों ग्रामीण गंभीर बिजली संकट से जूझ रहे हैं। हाल ही में बिछाई गई नई विद्युत लाइन ही अब परेशानी का कारण बन गई है। पेड़ों के बीच से गुजर रही लाइन में बार-बार फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव को कपसाड़ बिजलीघर से सप्लाई दी जा रही है। कुछ समय पूर्व विभाग ने जंगल और गांव की बिजली लाइन अलग करने के उद्देश्य से नई लाइन डाली थी लेकिन इसे पेड़ों के बीच से गुजारा गया। ऐसे में हल्की हवा चलते ही लाइन में फाल्ट हो जाता है और घंटों बिजली गुल रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार फाल्ट ढूंढने और उसे ठीक करने में काफी समय लग जाता है जिससे पूरे गांव को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो गई है। बार-बार कटौती से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
शिकायत पर सोमवार को एसडीओ देहात रोकी कुमार और जेई सुरेंद्र शर्मा गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ विद्युत लाइन का निरीक्षण कर समस्या वाले स्थानों को चिह्नित किया। एसडीओ ने बताया कि कुछ जगहों पर लाइन पेड़ों के बीच से गुजर रही है जिससे बार-बार फाल्ट हो रहा है। चिह्नित स्थानों पर सुधार कार्य कराते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान अश्वनी सिरोही चेयरमैन, राजन, जसवीर, कपिल, जयकरण, राकेश राठी, अमर, यशवीर, रिंकू प्रधान मौजूद रहे।