{"_id":"6acfc066a3e80672f80c3aac","slug":"jewellery-worth-5lakh-stolen-during-housewarming-ceremony-woman-accused-meerut-news-c-72-1-mct1012-161099-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गृह प्रवेश में पांच लाख के जेवर चोरी, महिला आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गृह प्रवेश में पांच लाख के जेवर चोरी, महिला आरोपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। मवाना रोड के सलारपुर गांव में एक गृह प्रवेश समारोह के दौरान करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित परिवार ने हलवाइयों के साथ काम कर रही एक महिला पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलीगढ़ निवासी विवेक सारस्वत की बहन कोल एवं माइनिंग विभाग में अधिकारी हैं और मोदीपुरम में रहती हैं। उन्होंने गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित सलारपुर गांव में विकसित हुई कॉलोनी में एक मकान खरीदा। सोमवार को इस मकान में गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। छत पर हलवाई खाना बना रहे थे और उनके साथ एक महिला भी काम कर रही थी। विवेक की पत्नी ललितेश ने अपना पर्स रसोई में रखा था। इसके बाद वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर में पूजा करने चली गईं। करीब बीस मिनट बाद जब वे लौटे तो पर्स से सोने के तीन जेवर गायब थे। घर में तलाश करने पर जेवरों के खाली डिब्बे घर के पीछे झाड़ियों में पड़े मिले। हलवाइयों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां काम कर रही महिला शर्मिष्ठा तथा हलवाई बिरजू से पूछताछ की। दोनों ने चोरी की बात से इन्कार किया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि घर में काम कर रहे सभी लोगों से पूछताछ की गई है। तहरीर में दिए गए नामों के आधार पर महिला शर्मिष्ठा और बिरजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -