फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewellery and cash were stolen from an old lady who came to the medical for eye treatment

मेडिकल में आंखों के उपचार के लिए आई वृद्धा से जेवर, नकदी लूटी

Sat, 26 Jul 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash were stolen from an old lady who came to the medical for eye treatment
मेरठ..कंवलजीत..मेडिकल में अपनी आँख का इलाज कराने आई वृद्ध महिला स्वरूपानी नशा पदार्थ खिलाक बेहो
मेरठ। मेरठ मेडिकल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल फिर से खुल गई। मेडिकल में आंखों का उपचार कराने आई गांव लालपुर निवासी चमन सिंह सैनी की पत्नी स्वरूपी (80) से एक महिला ने नशीली गोली देकर जेवरात और नकदी लूट ली। बाद में उसे इमरजेंसी वार्ड के बाहर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गई। वृद्धा के परिजनों ने मेडिकल थाने पर हंगामा किया। तहरीर देखकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई। लूट का शिकार हुई वृद्धा को मेडिकल कॉलेज के आईटी वार्ड में भर्ती करा कर उपचार दिलाया गया। शाम को परिजन उसे मेडिकल से छुट्टी करा कर घर ले गए। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी पीड़िता स्वरूपी बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज आई थीं। वह लाइन में लगी थीं। इसी दौरान एक महिला उसके पास आई और बोली कि आप बुजुर्ग हैं। मैं आपकी आंखों का उपचार में कराऊंगी। वह उन्हें अपने साथ ले गई। पर्चा बनाने के साथ महिला ने वृद्धा से कहा कि आंखें दिखाने से पहले कुछ गोली खानी पड़ेगी, ताकि आंखों की जांच सही हो सकी। महिला ने उसे दो नशे की गोली खिला दी। वृद्धा के अचेत होने पर आरोपी महिला उसके कानों से 10 ग्राम के सोने के कुंडल, एक सोने की नाक से लौंग और थैले से करीब चार हजार रुपये लूटकर भाग गई, जबकि वृद्धा को इमरजेंसी वार्ड के बाहर अचेत अवस्था में छोड़ दिया।
विज्ञापन

शाम तक स्वरूपी के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजन चिंतित हुए। जानकारी मिलने पर जागृति विहार में रहने वाले वृद्धा के छोटे बेटे रूप सिंह सैनी मां को देखने के लिए मेडिकल आए। उन्हें वह अचेत अवस्था में इमरजेंसी वार्ड में मिलीं। इसके बाद रूप सिंह ने मेडिकल थाने पर घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। बाद में मेडिकल थाना पुलिस ने वृद्धा के पौत्र राजकरण की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वृद्धा को मेडिकल में उपचार दिलाया गया। होश आने पर परिजन उसे मेडिकल से घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सीसीटीवी फुटेज से महिला को तलाश रही पुलिस
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मेडिकल थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग और इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने हासिल कर ली है। इसके जरिए आरोपी महिला की तलाश में लगी है।
------------------------------
मेडिकल की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
मेरठ। मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में जिस तरह से वृद्धा को एक महिला ने नशीली गोली देकर लूट लिया। इस वारदात ने फिर से मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी मेडिकल में भर्ती महिलाओं और बेटियों के साथ कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बीते 23 जून को शर्मनाक वारदात मेडिकल में हुई थी। ऑर्थो वार्ड में भर्ती 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले आरोपी उत्तराखंड के काशीपुर के जसपुर निवासी रोहित को मेडिकल थाना पुलिस ने अगले रोज ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी रोहित का भाई मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक विभाग में भर्ती था। उसके बराबर वाले बेड पर ही किशोरी भी भर्ती थी। वारदात की रात जब किशोरी शौच करने गई, तो पहले से ताक लगाये आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
इसके कुछ दिनों बाद ही पांच जुलाई को मेरठ मेडिकल में नहाते समय युवती का अश्लील वीडियो बनाया गया। मुजफ्फरनगर के रहने वाले आरोपी महताब को मेडिकल थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर दो से गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद कर उसे जेल भेजा था। अमरोहा की रहने वाली युवती यहां मेडिकल में उपचार कराने आई थी।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed