फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewelery worth lakhs stolen from a closed house

बंद मकान से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Thu, 06 May 2021 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from a closed house
बंद मकान से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन

किठौर। थाना क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर में मंगलवार देर रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने तहरीर दी है।
कस्बा शाहजहांपुर निवासी नवीन कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने तहरीर देते हुए बताया कि वह बीमारी के चलते मंगलवार को परिवार के साथ घर का ताला लगाकर स्याना बुलंदशहर गया था। इसी दौरान चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये के सोने के जेवर समेत घर में रखी दो लाख से अधिक की नगदी साफ कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उधर पुलिस शक के आधार पर मकान स्वामी के कार ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जमीनी विवाद में मारपीट, दो घायल
किठौर। थाना क्षेत्र के कस्बा किठौर में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को चिकित्सालय भेजा। समाचार लिखे जाने तक मामले की लिखा पढ़ी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लंघन करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा
किठौर। थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed