फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewelery stolen from Chandigarh sold in Meerut team took Saraf

चंडीगढ़ से चोरी आभूषण मेरठ में बेचे, सराफ को ले गई टीम

Tue, 26 Oct 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jewelery stolen from Chandigarh sold in Meerut team took Saraf
चंडीगढ़ से चोरी आभूषण मेरठ में बेचे, सराफ को ले गई टीम
विज्ञापन

मेरठ। चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने लिसाडीगेट क्षेत्र के मजीद नगर में सोमवार दोपहर एक सराफा कारोबारी की दुकान पर दबिश दी। चंडीगढ़ से चोरी आभूषण यहां बेचने के मामले में टीम पहुंची थी। टीम ने सराफ और उसके बेटे से पूछताछ की। बाद में सराफ को चंडीगढ़ लेकर रवाना हो गई। पुलिस टीम अपने साथ एक चोर को लेकर आई थी।
सराफ हाजी खुर्शीद की दुकान पर चंडीगढ़ की टीम लिसाडीगेट पुलिस के साथ पहुंची। पुलिस टीम देखकर सराफ का बेटा भागने लगा। पुलिस टीम ने सराफ और बेटे को हिरासत में लिया। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। यह देखते हुए दोनों को थाने पर लाया गया। यहां बेटे को छोड़ दिया गया, लेकिन हाजी खुर्शीद को चंडीगढ़ टीम अपने साथ ले गई। लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि चंडीगढ़ में मकानों से चोरी कर आभूषण सराफ को बेचे गए थे। इसी मामले में छानबीन के लिए सराफ को ले जाया गया है।
विज्ञापन

---
चंडीगढ़ से चोरी हुए आभूषणों को मेरठ में बेचा था। पूरे मामले की जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस आई थी। सराफ को लेकर साथ लेकर टीम चंडीगढ़ के लिए निकल गई है। - अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली, मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed