फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from the house, threats to kill children if legal action is taken

Meerut News: मकान से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, कानूनी कार्रवाई करने पर बच्चों को मारने की लिखी धमकी

Fri, 16 Jun 2023 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from the house, threats to kill children if legal action is taken
जानीखुर्द। जानी खुर्द में स्थित एक घर से चोरों ने करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर लिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पीड़ित ने जानी थाने में घटना की तहरीर दी है। चोरों ने कानूनी कार्रवाई करने पर दीवार से पेन से लिखकर धमकी दी है कि उनके दोनों बच्चों को मार देंगे।
विज्ञापन

जानी खुर्द में ब्लॉक वाले रास्ते के पास नई बस्ती में पिंटू का मकान है। पिंटू की जानी खुर्द में बाइक रिपेयर की दुकान है। पिंटू परिवार सहित अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। इस दौरान चोर ताला तोड़कर उसके घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर उसमें से करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। इस दौरान चोरों ने घर की तलाशी लेते हुए काफी समान इधर-उधर फेंक दिया। बुधवार को घर पहुंचे पीड़ित को घटना का पता चला। वहीं चोर घर के एक कमरे की दीवार पर काले पेन से लिखकर गए हैं कि अगर कानूनी कार्रवाई की तो तेरे दोनों बच्चों को जान से मार देंगे। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed