{"_id":"59f59a4c4f1c1b9e678b8210","slug":"jeth-deor-and-father-in-law-did-rape-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ, देवर और ससुर ने किया बलात्कार, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ, देवर और ससुर ने किया बलात्कार, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक महिला ने परतापुर निवासी अपने पति, जेठ, देवर और ससुर के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 2012 में की थी, लेकिन ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की। लेकिन मोहल्ले वालों के हस्तक्षेप से वह बच गई। इस घटना के बाद वह अपनी बेटी और उसके दो बच्चों को मायके लेकर आ गए। आरोप है कि बाद में उसके ससुराल वालों ने 15-20 लोगों के साथ मायके में आकर मारपीट की। लिसाड़ी गेट पुलिस ने उस समय दोनों पक्षों का फैसला करा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि 24 अक्तूबर को उसके ससुराल वालों के साथ चार पांच लोग आए जो खुद को पुलिस वाला बता रहे थे। उन्होंने भी एक लाख रुपये के साथ लड़की को भेजने की धमकी दी। लड़की पक्ष ने पति पर कुकर्म और दुष्कर्म के अलावा देवर, जेठ और ससुर के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/