{"_id":"676b5b1ca99ce17335068c25","slug":"jesus-was-born-at-midnight-the-carol-echoed-everywhere-meerut-news-c-14-1-mrt1002-740332-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अर्द्ध रात्रि में जन्मे यीशु तो हर तरफ गूंज उठे कैरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अर्द्ध रात्रि में जन्मे यीशु तो हर तरफ गूंज उठे कैरल
Thu, 26 Dec 2024 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम
- फोटो : संवाद
- शहर के सभी चर्च में हुई प्रार्थना सभाएं, चर्च में हुई सजावट
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शोर दुनिया में हो गया आज मसीहा का जन्म हुआ और धरती पर आया आया हमारा उद्धारकर्ता आया है गीतों के साथ अर्द्धरात्रि बारह बजे यीशु के जन्म के गीत गूंज उठे। सभी चर्च में यीशु मसीह के जन्म पर प्रार्थना सभाएं हुई। चर्च में कैंडल जलाई गई। रात्रि 11 बजे से सभी 34 चर्च में आयोजन हुए। सभी चर्च रंगीन रोशनी से जगमगा रहे थे।
सेंट जोसेफ कैथेड्रल में अति श्रद्धेय बिशप स्वामी भास्कर यीशु राज मिस्सा बलिदान अर्पित किया। प्रवचन में उन्होंने बताया कि आज ईश्वर देहधारी हुआ है। इससे पूर्व डेनिस, सिस्टर मारिया, बिनीता, अमीशा, ऋषभ ने हम चरवाहे नांचे झूमे गाए गीत प्रस्तुत किया। साइलेंट नाइट गीत की भी प्रस्तुति दी गई। इस दौरान विश्व शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ाने के लिए भी प्रार्थना की गई। अंत में पवित्र परम प्रसाद की रस्म हुई। गोशाला में चर्नी दिखाई गई। जिसमें नन्हें यीशु विराजमान थे। सभी ने यीशु के सामने श्रद्धा भाव दिखाया और जलपान किया। फादर जॉन चिम्मन ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे प्रार्थना होगी। इस दौरान फादर रॉय, फादर रोबिन, फादर स्टीफन आदि रहे। शास्त्रीनगर स्थित एवेंजिकल चर्च में फादर डेनियल मसीह ने प्रार्थना कराई। लालकुर्ती स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, जागृति विहार देव सेवा चर्च ऑफ गॉड, कंकरखेड़ा स्थित सेंट पीटर चर्च, नंगलाबट्टू एबीसी चर्च, साकेत स्थित सेंट लुक्स चर्च, प्रभातनगर दुआ का घर, जागृति विहार देव सेवा चर्च ऑफ गॉड, सिविल लाइंस अनंत आशा प्रार्थना भवन में यीशु के जन्म की खुशियां मनाई।
राजा दाउद के वंश को मिला सदा का राजा
बच्चा पार्क सेंट थाॅमस चर्च में रैव्ह. पारितोष नोयल ने क्रिसमस की आराधना कराई। अपने संदेश में उन्होंने मसीह का आना और क्रिसमस मनाने का कारण और उसके अंदर छिपी बातों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जगत को पाप से मुक्त कराने के लिए यीशू मसीह धरती पर आए। राजा दाउद के वंश में सदा का राजा जन्म लेगा यह पूर्व भविष्यवाणी भी हुई थी। यीशु के आने के बाद भविष्यवाणी भी सत्य हो गई। इस बीच दीपक पटेल, वॉल्टर सोलेमन, उर्मिला एंड्रूज, पीटर एन सिंह, जरेल के सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
शोर दुनिया में ये आज यीशु का जन्म होगा
मिशन कंपाउंड स्थित सिटी मैथोडिस्ट चर्च में यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गई। ईसाई समाज के लोगों ने शोर दुनिया में होगा, आज हमारा यीशु का जन्म होगा गीत गाया। सिटी मैथोडिस्ट चर्च ग्राउंड में यीशु के जन्म पर चर्च सजाए गए। ब्रदर ललित स्टीफन ने बताया कि संसार में शांति, प्रेम, भाईचारा, मेल मिलाप का संदेश देने के लिए आए। इस दौरान मेरा प्रभु जन्मा प्यारा प्रभु जन्मा गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान ब्रदर ललित स्टीफन, रैव्ह. यूसुफ दास, जेम्स विल्सन, डेविड मसीह आदि रहे।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद