{"_id":"57e4247f4f1c1bf840a82c1b","slug":"jeeja-ke-dosto-par","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा और उसके दो दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा और उसके दो दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रशीदनगर में एक विवाहिता ने अपने जीजा और उसके दो दोस्तों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के रशीदनगर निवासी 25 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि 20 दिन पहले वह घर पर अकेली थी। उसका जीजा घर आ गया। उसने नहाते समय उसकी वीडियो बना ली। रात में जीजा ने वीडियो क्लिप नेट पर डालने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।
तब से लेकर लगातार वह उसके साथ बलात्कार कर रहा है। बुधवार को जीजा अपने दो दोस्तों के साथ आ गया। तीनों ने मिलकर उसे धमकाया और उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बेहोश हो जाने पर तीनों भाग गए। होश आने पर उसने पति को सारी बात बताई। बृहस्पतिवार को पीड़िता परिजनों के साथ पुलिस चौकी पर पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना था कि आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। आरोपियों को पकड़कर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।