रिजल्ट 2017 : समर्थ और पूर्वा ने जेईई मेंस में जमाई धाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जेईई एडवांस की तैयारी
पहले ही प्रयास में 76वीं पॉजिशन हासिल करने वाले समर्थ गुप्ता के पिता मृदुल गुप्ता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर हैं। मां प्रीति गुप्ता एमपीजीएस में अंग्रेजी की टीचर हैं। बहन विदुषी एनएसआईटी दिल्ली से एमटेक कर रही हैं और आस्था 12वीं में है। समर्थ ने मिलेनियम पब्लिक स्कूल से इस बार 12वीं की परीक्षा दी है। गणित में वह शुरू से होनहार हैं। पिता बताते हैं कि केंद्र सरकार की किशोर विज्ञान प्रोत्साहन योजना में 486 रैंक आई थी। वह आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहते हैं। अब जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। शौक में मूवी देखना पसंद है। बाहुबली का पार्ट टू देखने का इंतजार है।
भाई की राह पर पूर्वा
पूर्वा गर्ग ने मेंस में 96वीं और गर्ल्स कैटेगरी में दूसरी रैंक हासिल कर दिखा दिया है कि वह आईआईटी की दहलीज पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। सब ठीक रहा तो जेईई एडवांस का रिजल्ट भी अच्छा होगा। माधवपुरम निवासी वीके गर्ग की बेटी पूर्वा दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। मां सीमा गृहणी हैं। बड़ा भाई प्रतीक गर्ग दिल्ली आईआईटी से बीटेक कर रहा है। पूर्वा भी अपने भाई की राह पर हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सपोर्ट और भाई के मार्गदर्शन को देती हैं। प्रतीक की जेईई एडवांस में 1611 रैंक आई थी।
23 आईआईटी में 11086 सीट
जेईई मेंस में देशभर से 2.2 लाख छात्रों का जेईई एडवांस देने के लिए चयन किया गया है। यह छात्र 21 मई को जेईई एडवांस देंगे। 11 जून का रिजल्ट आएगा। इसके अलावा इस बार रिजल्ट की खास बात यह रही कि 12वीं के बोर्ड के नंबर नहीं जुड़े। रिजल्ट के साथ रैंक जारी की गई। रैंक के आधार पर 32 एनआईटी और 24 ट्रिपल आईटी में दाखिला होगा। देश में 23 आईआईटी में 11086 बीटेक की सीट हैं। जिन्होंने एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। वह 28 अप्रैल से दो मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इन्होंने किया क्वालीफाई
एडवांस के लिए क्वालीफाई करने वालों की फेहरिस्त लंबी है। शहर से सफलता हासिल करने वालों में आयुष अग्रवाल की 252 और विशाल सोम 237 रैंक आई है। सफल होने वालों में अर्पित मित्तल, अग्रिम, अंशुल, शशांक, आकाश, सार्थक, अंशुल, सजल, अश्वनी, प्राची, कर्णिका, कार्तिकेय, अनुभव, आशीष, दिलप्रीत, सौरभ, मोहित, नवीन, भरत, अंकित, शंकर लाल आदि शामिल हैं।