{"_id":"5cc74be1bdec220788125da9","slug":"jee-main-result-2019-shashwat-saxena-has-ranked-372th-in-all-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Main Result 2019: जेईई मेंस में शाश्वत सक्सेना की ऑल इंडिया में 372वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Main Result 2019: जेईई मेंस में शाश्वत सक्सेना की ऑल इंडिया में 372वीं रैंक
Tue, 30 Apr 2019 12:43 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ शाश्वत सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियर बनने का ख्वाब देखने वाले छात्रों के लिए जेईई मेंस परीक्षा के दूसरे चरण का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। एनटीए ने देर शाम रिजल्ट जारी कर दिया। जेईई मेंस की ऑल इंडिया रैंक डिकलेयर हुई हैं। इसमें मेरठ के शाश्वत सक्सेना की ऑल इंडिया में 372वीं रैंक आई है। वह मेरठ में नंबर वन है।
विज्ञापन
शाश्वत बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत सक्सेना व मम्मी डॉ. सीमा सक्सेना के बेटे हैं। शाश्वत ने जेईई मेंस की पहली परीक्षा में 99.972 परसेंटाइल लिया था। दूसरी परीक्षा में 99.964 परसेंटाइल लिया है। केमिस्ट्री में 100 परसेंटाइल है। केमिस्ट्री में इतने अच्छे अंक लाने का श्रेय शाश्वत ने अपने गुरु जीके सिंह को दिया है। अब शाश्वत जेईई एडवांस की परीक्षा जो 27 मई को होने वाली है, उसमें भाग लेंगे। परीक्षा मेरठ में ही ऑनलाइन होगी। शाश्वत का परिवार प्रभात नगर में रहता है। बड़ी बहन पंखुरी सक्सेना आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
शाश्वत ने आईसीएसई बोर्ड से सेंट मेरीज एकेडमी से दसवीं की परीक्षा पास की थी। दसवीं में वे यूपी, दिल्ली एनसीआर के टॉपर रहे थे। इस वर्ष शाश्वत ने बोर्ड चेंज कर सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा मिलेनियम पब्लिक स्कूल से दी है। रिजल्ट का इंतजार है। इसके अलावा शाश्वत इंटरनेशनल ओलंपियाड में केमिस्ट्री, फिजिक्स व एस्ट्रोनॉमी के थर्ड राउंड तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/