रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा: ठेकेदार से जेई ने ली 40 हजार की घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा
मेरठ में एक एंटी करप्शन टीम ने जेई को ठेकेदार से 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। टीम आरोपी को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची है
विस्तार
मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को आरइएस के जेई को कलेक्ट्रेट के गेट से 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। टीम उसे पकड़कर थाना सिविल लाइन ले गई हैं। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है।
जानकारी के मुताबिक टीपी नगर निवासी पुनीत सिंघल ठेकेदार हैं। उसने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर रिठाली से छुर कालिंदी तक उन्हें सड़क के रखरखाव का ठेका मिला था। 31 मार्च 2024 को ठेका पूरा हो गया। उन्होंने पेमेंट के लिए अपनी फाइल विभाग में लगा दी। उनकी फाइल को विभाग में तैनात अवर अभियंता मयूर विहार निवासी धीरज कुमार देख रहे थे।
यह भी पढ़ें: Murder: भाई ने दीवान पर लेटी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, हत्या कर पत्नी संग हुआ फरार, सामने आई ये वजह
पुनीत जिंदल ने मामले में एंटी करप्शन से संपर्क किया और लिखित में शिकायत कर दी। पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आज एंटी करप्शन की टीम ने पुनीत को केमिकल लगे 40 हजार रुपए लेकर अवर अभियंता से मिलने के लिए भेजा।
उन्होंने अवर अभियंता को मिलने के लिए विभाग से बाहर बुला लिया। कचहरी के पास अंबेडकर चौराहे के निकट अवर अभियंता धीरज कुमार ने पुनीत से 40 हजार रूपए मांगे। जैसे ही पुनीत ने 40 हजार रूपए धीरज के हाथ में थमाए वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने धीरज को रंगे हाथों दबोच लिया।
उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सिविल लाइन थाने में आरोपी जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया जा रहा है।