फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jayanti celebrated at Siddhapeeth Shakambhari Devi Mandir in Saharanpur

सहारनपुर: श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजा शाकंभरी देवी मंदिर, धूमधाम से मनाया जयंती उत्सव

Fri, 10 Jan 2020 06:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Jan 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Jayanti celebrated at Siddhapeeth Shakambhari Devi Mandir in Saharanpur
जयकारों से गूंज उठा विख्यात सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी के विख्यात सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी में शुक्रवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर मां शाकंभरी जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शंकराचार्य आश्रम के व्यवस्थापक एवं अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्ध भैरवा तंत्राचार्य महंत सहजानंद ब्रह्मचारी के सानिध्य में शतचंडी महायज्ञ में पूर्णाहुति के बाद आदि शक्ति जगद्जननी अपराजिता मां शाकंभरी देवी को हजारों श्रद्धालुओं एवं संतों ने छप्पन भोग लगाया। मां के दिव्य एवं भव्य रूप को देखकर श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए। इस दौरान माता के जयघोष से पूरी शिवालिक पहाड़िया गूंज उठीं।

विज्ञापन


शिवालिक की पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी में पिछले एक सप्ताह से जयंती उत्सव की धूम है। माता के मंदिर एवं शंकराचार्य आश्रम की भव्य सजावट की गई। तीन जनवरी से आश्रम में शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इस पावन एवं महा उत्सव में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह से ही सिद्ध पीठ में श्रद्धालु एवं संतों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। रात में सिद्ध पीठ परिक्षेत्र में महामायी का गुणगान किया गया। शुक्रवार सुबह आश्रम में चले शतचंडी महायज्ञ में पूर्ण आहुति देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन

पूर्णाहुति के बाद आश्रम के व्यवस्थापक एवं अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्ध भैरव तंत्राचार्य महंत सहजानंद ब्रह्मचारी के सानिध्य में पिछले एक सप्ताह से आश्रम में तैयार किए जा रहे छप्पन भोग एवं 36 व्यंजन शक्ति मां शाकंभरी देवी को अर्पण किए गए। संत समाज का सानिध्य एवं ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच माता के जयघोष से पूरी शिवालिक पहाड़िया गूंज उठीं। मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार की तरफ से मंदिर की भव्य सजावट की गई। माता का शृंगार अलग ही छटा बिखेर रहा है। माता को भोग अर्पण कर भंडारा किया गया। मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार की ओर से पूर्व विधायक रानी देवलता, राणा आदित्य प्रताप सिंह, कुंवर आतुल्य प्रताप सिंह ने मां भगवती की विशेष पूजा अर्चना की। उनकी तरफ से रात्रि में मां का जागरण कराया गया। श्रद्धालु  देर रात तक मां के भजनों पर झूमते रहे।

डीएम आलोक कुमार पांडेय भी परिवार के साथ जयंती उत्सव में शामिल रहे। इनके अलावा ब्रह्मचारी बद्रीनाथ धाम से आए पंडित शिवानंद, अखिलेश्वर त्रिपाठी, आशुतोष, शिवम चौबे, स्वामी उदयनारायण आश्रम, स्वामी ओमकाशनंद, स्वामी रामकुमार स्वामी नारद आश्रम, स्वामी अवधेश राम लखन आश्रम, स्वामी राजेंद्र, संजय चौधरी कमेहड़ा, संजय चौधरी, शामली से आए विद्युत निगम के राजपाल रविवंशी, भवर सिंह प्रधान, अमित, अरविंद शर्मा, राजकुमार प्रधान, विभोर, नरेंद्र चौधरी करनाल, दिनेश भारद्वाज, गौरव चौहान, राहुल आत्रेय, जगदीश गुप्ता, प्रदीप पंवार, सतीश कुमार गर्ग, मंजू गर्ग, उषा त्यागी आदि मौजूद रहे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed