{"_id":"65c5d4bd8fb320f8da026c50","slug":"jayant-singh-wrote-dil-jeet-liya-on-x-after-announcement-of-bharat-ratna-to-chaudhary-charan-singh-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Ratna Award: जयंत ने लिखा- दिल जीत लिया, भाजपा में जाने के सवाल पर बोले- किस मुंह से इनकार करूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Ratna Award: जयंत ने लिखा- दिल जीत लिया, भाजपा में जाने के सवाल पर बोले- किस मुंह से इनकार करूं
Fri, 09 Feb 2024 02:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:45 PM IST
सार
Bharat Ratna Award 2024 : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया गया है। इसके बाद रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है। वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर इसका एलान किया।
विज्ञापन
वहीं, चौधरी जयंत सिंह ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज सीटों के बंटवारे की बात नहीं, आज धन्यवाद देने का दिन है। उन्होंने कहा कि मैं परिस्थिति को देखकर बात करता हूं। उन्होंने कहा कि अजित सिंह का अधूरा सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि ये भावुक और यादगार पल है। यह फैसला पीढ़ियों तक याद रहेगा।
विज्ञापन
#WATCH | When asked if he is ready to join hands with BJP-NDA, RLD chief Jayant Chaudhary says, "Koi kasar rehti hai? Aaj main kis muh se inkaar karoon aapke sawalon ko." pic.twitter.com/6dTo21wzk6
— ANI (@ANI) February 9, 2024
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं कोई पोस्ट डिलीट नहीं करूंगा। कहा कि लोकतंत्र में शितायत और आंदोलन होते हैं। जयंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश मूल भावना को समझते हैं। भाजपा में जाने की बात पर कहा कि आज किस मुंह से इन्हें इनकार करूं।
उधर, रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि दिल जीत लिया है। वहीं, पिछले कई दिनों से जयंत के भाजपा में जाने की बात जोर-शोर से चल रही है। इसी को देखते हुए पहले ही लग रहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत नत्न देने का एलान हो सकता है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा के बाद मुजफ्फरनगर जिले में खुशी का माहौल है। चौधरी चरण सिंह ने साल 1971 का चुनाव मुजफ्फरनगर सीट से लड़ा था। यही उनका पहला लोकसभा चुनाव था। मुजफ्फरनगर से उनका गहरा नाता रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के दौरान यहां लगातार आते-जाते रहे।
दिल जीत लिया! #BharatRatna https://t.co/Ns0CraJ7yI
— Jayant Singh (@jayantrld) February 9, 2024
इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आणवाणी को भी यह सम्मान देने का एलान हो चुका है। आडवाणी को छोड़कर बाकी चारों हस्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा।