फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jayant Chaudhary said, Prime Minister Narendra Modi only makes false promises

जयंत चौधरी बोले- 56 इंच के सीने में भरी है अहंकार की हवा

Wed, 25 Jul 2018 11:00 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Wed, 25 Jul 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Jayant Chaudhary said, Prime Minister Narendra Modi only makes false promises
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा वालों पर गन्ना भारी पड़ा था। आगामी चुनाव में बिजली की दरें भारी पड़ेंगी। उन्होंने पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि 56 इंच के सीने में अहंकार की हवा भरी है, जिसे निकालना जनता जानती है।

विज्ञापन


सोमवार को पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत चौसाना में बिजलीघर के मैदान पर रालोद की जनसभा हुई। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने आम जनता को ठगा है। बीते एक साल में शामली जनपद के दो लाख बिजली उपभोक्ताओं से बढ़ाई गई दर पर करोड़ों रुपया वसूल लिया, जबकि यहां के किसानों के पास रोजगार के साधन नहीं है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को नहीं मिल रहा। जिले की शुगर मिलो पर 111 करोड़ रुपये बकाया है। 12 अगस्त को सभी जनपदों में बिजलीघरों पर धरना दिया जाएगा, जिससे सरकार को 440 वोल्ट का करंट लगने वाला है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा सरकार को गन्ना भारी पड़ा था, अब आने वाले चुनाव में बिजली का बिल भारी पड़ेगा। कैराना की हार से भाजपा वाले इतने डरे हुए हैं कि प्रधानमंत्री को अब किसान नेता चौधरी चरण सिंह नजर आने लगे हैं, जबकि बीते चार साल में किसानों की ओर देखा तक नहीं। किसानों के नाम पर योजनाएं बनाई जाती हैं, लेकिन उसका फायदा दिखाई नहीं देता। किसान जहां खड़ा था, वहीं है। जयंत चौधरी ने अलवर की घटना की निंदा करते हुए कहा कि दो गाय ले जाने वाला अकबर भीड़ तंत्र का शिकार हो गया। पुलिस घायल को तीन घंटे तक कार में लिटाकर घूमती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jayant Chaudhary said, Prime Minister Narendra Modi only makes false promises
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 1978 में मुस्लिमों की सुरक्षा को लेकर चौधरी चरण सिंह ने अल्पसंख्यक आयोग का गठन कराया था। आज इनका शोषण हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा में जोड़ने की बात करती है। मोदी जी व अमित शाह मुस्लिमों को मुख्यधारा में जोड़ने की बात करते हैं, लेकिन जोड़ते नहीं। क्योंकि वह जानते है अगर इन्हें मुख्यधारा से जोड़ दिया तो इनको बराबर का हक देना पडे़गा। जयंत चौधरी ने 12 अगस्त को सभी बिजलीघरों को घेरने की बात कही। अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने और संचालन रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद अमीर आलम खान, पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान, ऋषिराज राझड़, वाजिद अली, अशरफ अली, कंवर हसन, चंद्रवीर सिंह, वीरपाल, देशपाल भनेड़ा, जावेद, देवेंद्र तोमर, योगेंद्र चेयरमैन, सनोज चौधरी, रंधावा मलिक, डॉ. विक्रांत जावला, सुनील मलिक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हाथ के पंखो के लिए मची आपाधापी
एकतरफ जयंत चौधरी भाषण दे रहे थे, तो रालोद कार्यकर्ता भीड़ के बीच हाथ के पंखे बांटने लगे। पंखे लेने के लिए लोगों में आपाधापी मच गई। इस पर पूर्व सांसद अमीर आलम ने लोगों से बैठ जाने की अपील की गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed