फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Assembly Election 2022: Mission 2022 Akhilesh Yadav and Jayant Chaudhary Meeting Today in Lucknow for Final Seat Decision

UP Election 2022: अखिलेश और जयंत की मुलाकात आज, लखनऊ में होगा सीटों के बंटवारे पर फैसला

Thu, 06 Jan 2022 03:44 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jan 2022 03:44 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में कांटे का मुकाबला रहेगा। वहीं अखिलेश और जयंत की भी सीटों के बंटवारे को लेकर आज अहम बैठक होगी। माना जा रहा है कि आज लखनऊ में सीटों को लेकर फाइनल फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: Mission 2022 Akhilesh Yadav and Jayant Chaudhary Meeting Today in Lucknow for Final Seat Decision
मिशन 2022: अखिलेश और जयंत की मुलाकात आज, लखनऊ में - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह आज यानी गुरुवार को लखनऊ में सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगाएंगे। माना जा रहा है कि गठबंधन में रालोद को 36 सीटें मिल सकती हैं। 

विज्ञापन


मेरठ के दबथुवा में साझा रैली में रालोद और सपा ने गठबंधन का एलान किया था। तभी से दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर कयास लगाए जा रहे हैं। बीच-बीच में दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर खींचतान की बातें भी सामने आती रही हैं। बीते कई दिन से चर्चाएं तेज हैं। पूर्व में भी जब दोनों के बीच खटास की चर्चाएं तेज हुई थीं तो जयंत और अखिलेश ने मुलाकात का ट्विटर पर तस्वीरें साझा की थीं।  
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद की कोशिश है कि उसके हिस्से 40 से अधिक सीटें आएं। हालांकि दोनों दलों के बीच सहमति बन चुकी है। इस पर अंतिम मुहर के लिए गुरुवार को चौधरी जयंत सिंह लखनऊ पहुंच रहे हैं। दोनों दलों के बीच जिला स्तर पर चुनाव की तैयारी के लिए साझा एक्शन प्लान पर भी काम चल रहा है। पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के असर को देखते हुए इस गठबंधन पर भाजपा और बसपा की भी निगाहें लगी हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed