{"_id":"5a6468214f1c1b514a8b4b95","slug":"jaat-and-dalits-conflicts-in-meerut-sabotage-at-home-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तोड़फोड़-फायरिंग, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तोड़फोड़-फायरिंग, एक को लगी गोली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
आरोपी पक्ष के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में जमीन के विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच संघर्ष और फायरिंग हो गई। जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ हमला और फायरिंग करने के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस ने एक पक्ष से मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गेझा गांव में दलित पक्ष के देवेंद्र और नरेश चौधरी के घर बराबर-बराबर में हैं। देवेंद्र अपने घेर में निर्माण करा रहा है। नरेश पक्ष का आरोप है कि देवेंद्र पक्ष उनके घेर के मेन गेट के पास वाली जमीन को अपनी बताकर मेन गेट का रास्ता दूसरी तरफ करने का दबाव बना रहा है। इसे लेकर पहले भी ये पक्ष विवाद कर चुका है। आरोप है कि रविवार को नरेश का पुत्र सुनीत अपनी पत्नी सीमा के साथ छत पर था। तभी अचानक देवेंद्र के पुत्र विकास उर्फ अभिषेक और अनुज ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने सुनीत पर फायरिंग कर दी। वे जान बचाकर भागे। लेकिन हाथ में गोली लगने से सुनीत घायल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तनातनी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने सुनीत को अस्पताल में भर्ती कराया। सुनीत के चाचा संजय ने विकास और अनुज के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पढ़ें : मेरठ में खूनी संघर्ष, चले धारदार हथियार-गोलियां, दो की मौत, कई घायल
फंसाने को खुद मारी गोली
उधर दलित पक्ष की मीना देवी ने बताया कि उनके घेर में दुकान का निर्माण चल रहा है। आरोप है कि नरेश पक्ष उनकी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहा है, जिसका वे विरोध करते हैं। इसी को लेकर रविवार को नरेश ने अपने पुत्रों संदीप और सुनीत के साथ डंडे व फरसे से परिवार पर हमला बोल दिया। गालीगलौज और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। महिलाओं से अभद्रता की। विरोध करने पर सुनीत ने फायरिंग कर दी। हमले में दो-तीन लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि फंसने के डर से सुनीत ने खुद अपने हाथ में गोली मार ली। आरोप है कि उनके पक्ष का युवक विकास हमले की सूचना देने थाने जा रहा था। रास्ते में मिली यूपी 100 पुलिस ने उसे ही पकड़ लिया।
कोई तनाव नहीं
कार्यवाहक थानाध्यक्ष परतापुर संजय कुमार ने बताया कि सुनीत पक्ष की तरफ से जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। देवेंद्र पक्ष की तहरीर पर जांच चल रही है। केवल दो परिवारों का मामला है। कोई तनाव नहंी है। वहीं, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि फायरिंग का मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/