{"_id":"57b37f714f1c1b705e6eb0d4","slug":"jashn-e-aajaadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न ए आजादी में झूमा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न ए आजादी में झूमा शहर
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Wed, 17 Aug 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
जश्न ए आजादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और केएल इंटरनेशनल की प्रस्तुति मां तुझे प्रणाम के तहत सोमवार शाम पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा डांस शो हुआ। जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम में पूरा शहर झूम उठा। विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने देशभक्ति के गीतों पर अद्भुत प्रस्तुति देकर दिल जीत लिया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
भैसाली मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डीएम जगतराज, निर्णायक पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त कथक गुरु पंडित जितेंद्र महाराज, कथक नृत्यांगना नलिनी-कमलिनी ने किया। सीसीएसयू के रजिस्ट्रार दीप चंद्र भी शामिल रहे। सहारनपुर के वैष्णवी डांस समूह ने भगवान गणेश और शिव वंदना से शुरुआत की। इसके बाद कांटेस्ट में भाग लेने वाले डांस समूहों ने एक के बाद एक अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में मेरठ के सीमा एंड रौनक डांस ग्रुप ने बल्लाढ़ बाजीराव के जीवन को प्रस्तुत कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान कलानिधि डांस ग्रुप की शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति को मिला। तीसरा स्थान मैपल्स डांस एकेडमी के कलाकारों ने जीता। सांत्वना पुरस्कार शादिक एंड एकता डांस ग्रुप, आराधना डांस एकेडमी व इंटरनेशनल डांस एकेडमी को मिला। प्रथम विजेता को 51 हजार रुपये, दूसरे विजेता को 21 हजार रुपये, तीसरे विजेता को 11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। सांत्वना पुरस्कार हासिल करने वाले तीनों विजेता समूहों को पांच-पांच हजार रुपये का चेक दिया गया। संचालन दामिनी और विक्रम ने किया। कार्यक्रम में द अध्ययन स्कूल, केएमसी हॉस्पिटल, बीएसएनएल, एपेक्स, एडको डेवलपर्स, दयाल ग्रुप, एआरआईएमटी कॉलेज, रियल स्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन, एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल, कश्मीर स्टूडियो, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक, दुर्गा ड्रेस एंपोरियम, वर्धमान बुक्स, सम्राट हैवेंस का सहयोग रहा।
वैष्णवी डांस ग्रुप ने दी विशेष प्रस्तुति
सहारनपुर के वैष्णवी डांस ग्रुप ने विशेष नृत्य प्रस्तुति दी। समूह ने शिव वंदना की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने नृत्य के जरिए बेटी बचाओ का संदेश दिया। बलात्कार, कन्या भ्रूण हत्या और समाज में बढ़ते महिला अपराध पर काबू पाने के लिए कलाकारों ने रक्षाबंधन, भाई बहन के प्यार और भरोसे के भाव को नृत्य के माध्यम से मंचित किया। अमर उजाला की ओर से वैष्णवी डांस ग्रुप को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मूक-बधिर कलाकारों का सम्मान
प्रतियोगिता में आराधना डांस एकेडमी की ओर से मूकबधिर बच्चों ने डांस प्रस्तुति दी। कलाकारों ने श्रीकृष्ण रास लीला को नृत्य से प्रस्तुत किया। कोरियोग्राफर सौरभ मक्कड़ ने दो महीने की मेहनत में इन बच्चों को तैयार किया था। प्रस्तुति को दर्शकों ने दिल से सराहा। उनके सम्मान में लोग अपने स्थान पर खड़े हो गए।
इन समूहों ने दी प्रस्तुतियां
जश्न-ए-आजादी डांस कांटेस्ट में मेरठ, सहारनपुर सहित मुजफ्फरनगर के डांस ग्रुप्स ने भाग लिया। इसमें इंटरनेशनल डांस ग्रुप, शादिक एंड एकता डांस ग्रुप, हुनर डांस एकेडमी, दिव्यांशु डांस ग्रुप, आराधना डांस स्कूल, निशा डांस एकेडमी, सीमा एंड रौनक डांस ग्रुप, सरस्वती डांस ग्रुप, मैपल्स एकेडमी व क ला निधि संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने भाग लिया।
नृत्य से दिए सामाजिक संदेश
देशभक्ति थीम पर आयोजित डांस कांटेस्ट में नृत्य समूहों ने सामाजिकता और एकता का संदेश भी नृत्य के माध्यम से किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या अपराध है, भारतीय महिलाएं और सफलता, अनेकता में एकता, भाईचारा, बालश्रम अपराध है, गरीबी मिटाओ देश बढ़ाओ, बेरोजगारी हटाओ, शिक्षा समाज का आधार है, भारतीय संस्कृति का महत्व, अमर शहीद जवान आदि संदेशों को नृत्य के जरिये समाज के सामने रखा।
अमर उजाला ने जोड़ दिया मेरठ से रिश्ता
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने आए बनारस घराने के मशहूर कथक नर्तक व गुरु पद्मश्री पंडित जितेंद्र महाराज ने अमर उजाला की प्रस्तुति मां तुझे प्रणाम को बहुत सराहा। उन्होंने कहा मेरठ शिव शंभू, औघड़दानी की नगरी है। मैं शिवभक्त हूं, इसलिए मेरठ मुझे बहुत पसंद है। अमर उजाला ने दो बार मुझे यहां बुलाकर मेरठ से मेरा नाता जोड़ दिया है। पंडित जितेंद्र महाराज की शिष्याएं व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना बहनें नलिनी-कमलिनी ने भी आयोजन को दिल से सराहा। नलिनी-कमलिनी ने कलाकारों को नृत्य की वास्तविक परिभाषा समझाई। साथ ही कहा देशभक्ति का जज्बा युवाओं के दिल में जगाने का जो प्रयास अमर उजाला ने किया है वो काबिले तारीफ है।
ये भी रहे मौजूद
आयोजन में डीएम जगतराज त्रिपाठी, केएल इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन तेजेंद्र सिंह खुराना, प्रिंसिपल सुधांशु शेखर, के एमसी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, द अध्ययन स्कूल के डायरेक्टर प्रियांशु अग्रवाल, कोआर्डिनेटर संजय त्यागी, भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा, ठाकुर प्रितीश सिंह, संगीता राहुल, चैतन्य देव स्वामी, अंजू वारियर, ममता गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, रजनीश कौशल, डॉ. भावना ग्रोवर मौजूद रहे।