फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Janmashtami: Preparations complete in temples, markets bustle with activity.

जन्माष्टमी : मंदिरों में तैयारियां पूरी, बाजारों में बढ़ी रौनक

Thu, 03 Sep 2026 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami: Preparations complete in temples, markets bustle with activity.
जन्माष्टमी के अवसर पर कस्बा चौकी चौराहे पर स्थित मंदिर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नगर और देहात क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। वहीं, घरों में भी श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और बृहस्पतिवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की।
श्री महादेव मंदिर रामतलैया मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मलखान सैनी ने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर परिसर को सजाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल भी लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक शुरू होगा और मध्यरात्रि 12 बजे जन्मोत्सव होगा।
विज्ञापन

जन्मोत्सव के बाद भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को सिर पर धारण कर मंदिर के गर्भगृह की परिक्रमा कराई जाएगी। मखमली कपड़े से सजे झूले में विराजमान कराया जाएगा। श्रद्धालु रातभर भगवान को झूला झुलाएंगे। इस दौरान आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण होगा। नगर और देहात क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी सजावट का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाजारों में जन्माष्टमी को लेकर खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। अभिभावकों ने बच्चों के लिए कान्हा और राधा की वेशभूषा, मुकुट और अन्य सामान खरीदा। दुकानों पर जन्माष्टमी से संबंधित सामान की बिक्री बढ़ने से बाजार में चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed