फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   janjagran raili in meerut

मेरठ : राजनाथ का पुराना अंदाज... सीधा संवाद... किसानों पर फोकस

Thu, 23 Jan 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
janjagran raili in meerut
दीपक भारद्वाज
विज्ञापन

मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून को समझाने आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जनसभा में किसानों के साथ हर आयु वर्ग के लोगों पर फोकस रहा। उन्होंने अपने पुराने अंदाज में किसानों से सीधा संवाद किया और हर योजना को किसानों के साथ जोड़ दिया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए बड़े-बड़े कदम उठाए हैं। मेरठ की मोहिउद्दीनपुर और बागपत की रमाला चीनी मिल का नवीनीकरण किया गया। हालांकि, अभी गन्ने का कुछ भुगतान हुआ है, कुछ नहीं हुआ है। लेकिन गन्ना किसान के एक-एक पैसे का भुगतान उत्तर प्रदेश सरकार करेगी। आपके पसीने की कमाई को जाया नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए किसानों को इसके लाभ बताए। कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार किसानों के खाते में छह हजार रुपये की सालाना राशि भेजी जा रही है। किसान सम्मान निधि में सभी किसानों को इसका लाभ मिला है। गंभीर बीमारियों से जूझने वाले लोगों का आयुष्मान योजना में प्रतिवर्ष पांच लाख तक का इलाज किया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन देकर माताओं-बहनों का सपना भी साकार कर दिया। साल 2022 तक सभी को पक्की छत मुहैया कराने का कार्य भी सरकार कर रही है। इसके अलावा बुआई के लिए जितना पैसा खर्च करते हैं उसकी डेढ़ गुना व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए सरकार आगे बढ़ रही हैं। साल 2024 समाप्त होते-होते हर घर में नल से जल पहुंचाना हमारा संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed