{"_id":"583de7324f1c1b2d1ede65ef","slug":"jan-aandolan-ki-tarah","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आंदोलन की तरह हो स्वच्छ भारत अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आंदोलन की तरह हो स्वच्छ भारत अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ महान अभियान के अंतर्गत खुले में शौच मुक्त ग्राम घोषणा समारोह में पहुंचे केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान जन आंदोलन की तरह होना चाहिए। यह काम बहुत कठिन है, इस अभियान में हमें सबको साथ लेकर चलना होगा। समारोह में विश्व बैंक की दक्षिण एशिया परिक्षेत्र की प्रैक्टिस मैनेजर मिस मैके वान गिन्नेकैन भी पहुंचीं।
मंगलवार को दौराला ब्लॉक के अख्त्यारपुर गांव पहुंचने पर सचिव परमेश्वरन अय्यर का डीएम बी. चंद्रकला, सीडीओ विशाख जी, ब्लॉक प्रमुख दौराला सचिन अहलावत और ग्राम प्रधान यजदीप ने स्वागत किया। इसके बाद सचिव ने गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम मेें शौच मुक्त कार्यक्रम के तहत लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सचिव ने महिला चौपाल पर इस अभियान की महिलाओं से जानकारी ली। इसके बाद सेनेट्री नेपकिन, प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक केंद्र दौराला, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तमाम प्रोजेक्ट की जानकारी ली। सचिव परमेश्वरन अय्यर ने कहा कि खुले में शौच मुक्त गांव योजना में उत्तर प्रदेश में अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने मेरठ की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेरठ धीरे-धीरे इस अभियान में आगे निकल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मेरठ महान अभियान से जुड़े लोगों एवं ईश्वरचंद गंभीर द्वारा रचित ओडीएफ से संबंधित गीतों की सीडी का अनावरण किया गया। गीत प्रस्तुत करने वाले ईश्वर चंद गंभीर और फिल्मकार संदीप रायजादा को सचिव एवं जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
गिन्नेकैन की मेरठ की तारीफ
विश्व बैंक की दक्षिण एशिया परिक्षेत्र की प्रैक्टिस मैनेजर मिस मैके वान गिन्नेकैन ने कहा कि जिस तरह मेरठ में गांव की जनता को इस अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए वह बेहद खुश हैं। वह विश्व के विभिन्न देशों में दौरा करने गईं, लेकिन जिस तरह इस शहर में इस अभियान के लिए जागरूक किया गया है। उसके लिए प्रशासन और ग्रामीण बधाई के पात्र हैं। वहीं डीएम बी. चंद्रकला ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि वह मेरठ को शौच मुक्त शहर बनाएं। 31 मार्च तक शहर को शौच मुक्त कर दिया जाएगा। सीडीओ विशाख जी ने कहा कि लगातार मेरठ को शौच मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
44 ग्राम प्रधान हुए सम्मानित
शौच मुक्त अभियान में सहयोग करने वाले जनपद के 44 ग्राम प्रधानों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर मेरठ महान की उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन तथा स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विश्व बैंक से अरुण डोभाल, एम कुलप्पा, संजय शुक्ला, डीपीआरओ अनिल कुमार, एडीओ आलोक शर्मा, प्रधान उपेंद्र सिंह भराला, तेजवीर सिंह, बबलू मटौर आदि मौजूद रहे।
ये हैं खुले में शौच मुक्त गांव
जनपद के 44 गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। इसमें मेरठ ब्लॉक के जुर्रानपुर, खेड़ा बलरामपुर, सौलाना, अलीपुर जिजमाना, दौराला ब्लॉक के खिर्वानोवाबाद, अख्तियारपुर, खरखौदा ब्लॉक के रसूलपुर धंतला, गोविंदपुर, खड़खड़ी, सेतकुआं, जानीखुर्द ब्लॉक के अघेड़ा, रघुनाथपुर, बाफर, किठौली, नंगला जमालपुर, रजपुरा ब्लॉक के लडपुरा, मोरना, भूड़पुर, भगवानपुर, जिटौली, सरधना ब्लॉक के अकबरपुर चकबंदी, सरूरपुर ब्लॉक के देवली खेड़ा, बुबकपुर, मेहरमति गणेशपुर, मैनापूठी, डाहर, मवाना ब्लॉक के अकबरपुर सादात, कुंडा, जंधेड़ी, माछरा ब्लॉक के मवी, खंद्रावली, बहरोड़ा, माछरा, नंगली अब्दुल्ला, रोहटा ब्लॉक के इदरीशपुर, शेखपुरी, मिर्जापुर, हस्तिनापुर ब्लॉक के मखदूमपुर बाजमपुर, सिरजेपुर, मानपुर, परिक्षितगढ़ ब्लॉक के सोना व चितवानाशेरपुर शामिल हैं।
बचत भवन में की बैठक
सुबह 10 बजे विश्व बैंक की टीम द्वारा कलक्ट्रेट स्थित बचत भवन में 2 अक्टूबर से संचालित ओडीएफ अभियान का विस्तृत अवलोन किया गया। साथ ही अधिकारियों को ओडीएफ कार्यक्रम की बारीकियों से अवगत कराया। बैठक में डीएम, सीडीओ सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।