फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jammu, Offensive post on Pulwama attack, and filed suit against accused employee in baghpat

पुलवामा अटैक: आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने पर सख्त कार्रवाई, कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Feb 2019 12:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jammu, Offensive post on Pulwama attack, and filed suit against accused employee in baghpat
pulwama attack

बागपत में खेकड़ा के उप डाकघर कर्मचारी के व्हाट्स एप नंबर से पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी शेयर करने का मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी के विरोध में हंगामा किया और एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर बड़ौत कोतवाली ने आरोपी डाकघर कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। खेकड़ा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

  
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बड़ौत निवासी राहुल चौहान ने बताया कि व्हाट्स एप ग्रुप पर डाककर्मी बागपत निवासी मोहम्मद हनीफ के व्हाट्स एप नंबर से पुलवामा हमले में शहीद हुए 42 जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी शेयर की गई। मोहम्मद हनीफ खेकड़ा के उप डाकघर में कर्मचारी पद पर तैनात है। आतंकी के फेसबुक एकाउंट से स्क्रीन शॉट लेकर पोस्ट व्हाट्स एप पर शेयर की। मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री, उपाध्यक्ष दीपक बामनौली, युवा जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौत, नितिन जैन कार्यकर्ताओं के साथ बड़ौत कोतवाली पहुंचे। आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हंगामा किया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय से फोन पर शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने राहुल चौहान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खेकड़ा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी उप डाकघर खेकड़ा में कर्मचारी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

माहौल खराब करने की साजिश 
हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली ने कहा कि सोशल मीडिया पर शहीद जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल खराब करने की साजिश की जा रहा है। जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पुलवामा के शहीदों में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से हर कोई आहत है। 

जिले में शहीदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से तनाव 
पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए 42 जवानों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जिले में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। लोगों में व्हाट्स एप टिप्पणी शेयर करने वाले के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है। लोगों ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

आरोपी बोला, उसने कोई पोस्ट शेयर नहीं की 
खेकड़ा पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी उप डाक घर खेकड़ा के पोस्टमास्टर मोहम्मद हनीफ ने बताया कि दो युवक छह माह से उप डाकघर में काम करे रहे थे। दोनों डाकघर की फ्रेंचाइजी लेने की बात कर रहे थे। उनके ही मोबाइल पर आपत्तिजनक पोस्ट आई। उसने कोई पोस्ट शेयर नहीं की। दोनों युवकों को ऑफिस की योजना के बारे में बताया। उसके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed