{"_id":"5b54daeb4f1c1b49748b661b","slug":"jamaatio-ka-tampo-car-se-bira","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमातियों का टेंपो कार से भिड़ा, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों का टेंपो कार से भिड़ा, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर दशरथपुर गांव के पास रविवार सुबह टेंपो और कार की भिड़ंत में एक जमाती की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार कैली गांव से रविवार सुबह टेंपो में जफर, ताहिर हसन, सादिक, तसव्वर, असलम, अबरार, शाकिर, अब्दुल गफ्फार, उमर मोहम्मद, अशरफ, फुरकान और खलील मेरठ के खैरनगर में जमात के जोड़ के लिए जा रहे थे। हाईवे पर दशरथपुर गांव के पास कार और टेंपो में भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार कैली निवासी खलील (40) की मौत हो गई। कार में सवार मनीष कुमार और आदिल खान सहित टेंपो में सवार सभी लोग घायल हो गये। पुलिस ने कार और टेपों को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जबकि घायलों को दौराला सीएचसी में उपचार दिलाया गया। खलील के भाई शहजाद ने दौराला थाने पर घटना की तहरीर दी। एसएसआई धारा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया है।
टेंपो में बैठती हैं मानक से कई ज्यादा सवारी
हादसे के बाद थाने पर चर्चा रही कि हाईवे पर दौड़ने वाले टेंपो में सवारियों की गिनती नहीं रहती है। टेंपो में 12 से 14 सवारियों को बैठाया जाता है। इसके बाद भी सवारियां बाहर लटकी रहती हैं। संबंधित विभाग द्वारा कोई अभियान भी नहीं चलाया जाता है। टेंपो में अगर सवारियां नियम अनुसार बैठाई जाएं तो हादसों को बहुत हद तक रोका जा सकता है। एसएसआई दौराला के अनुसार टेपों में मानक के अनुरूप सवारी बैठी होतीं तो हादसा होने से बच सकता था।
परिवार में मचा कोहराम
हादसे की सूचना मिलने पर मृतक खलील के परिवार में कोहराम मच गया। घायलों के परिजन भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गये।
हादसे में युवक की मौत
दौराला। हाईवे पर शनिवार रात सकौती स्थित फार्म के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मानसिक रुप से कमजोर बताया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से वह व्यक्ति हाईवे पर ही घूमता था। देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर में दो युवक घायल
दौराला। लावड़ मार्ग पर पनवाड़ी गांव के सामने लावड़ की ओर से आ रहे दरकावदा निवासी बाइक सवार इमरान की टक्कर साइकिल सवार लावड़ निवासी आरिज से हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी पाकर टोल एंबुलेंस हाईवे से करीब चार किलोमीटर अंदर पहुंची और घायलों को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में घायल इमरान की जेब से टोल एंबुलेंस कर्मियों को 32 हजार रुपये मिले। टोल कर्मियों ने यह राशि अस्पताल प्रबंधन को सौंप दी। आरिज की हालत गंभीर बताई जा रही है।