फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jam on Highway-58, vehicles kept crawling for three kilometers

Meerut News: हाईवे-58 पर जाम, तीन किलोमीटर तक रेंगते रहे वाहन

Thu, 05 Dec 2024 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Jam on Highway-58, vehicles kept crawling for three kilometers
कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे-58 पर बुधवार शाम हाईवे पर तीन घंटे तक जाम के हालात बने रहे। हाइवे स्थित मंडपों में विवाह समारोह होने और पार्किंग का बंदोबस्त न होने से परेशानी बढ़ गई। तीन किमी के दायरे में वाहनों की कतार लगी रही। वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। जाम में फंसे लोगों काे परेशानियों का सामना करना पड़ा और गंतव्य पर पहुंचने में देरी हुई। पुलिस यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटी रही।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर बने अधिकांश मंडपों में शादी का कार्यक्रम था। मंडप में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण शादी में शामिल लोगों ने हाईवे किनारे पर ही अपने वाहन खड़े कर दिए। इससे हाईवे बाधित हो गया। यहां से निकलने वाले वाहनों को कम जगह मिली। इससे यहां जाम की स्थिति बनती चली गई। इसके अलावा विवाह समारोह में आने के लिए गलत दिशा में भी बड़े वाहन आते दिखे। इससे हालात और खराब हो गए। दोनों तरफ तीन किलोमीटर से अधिक का जाम लग गया था।
विज्ञापन

हाईवे किनारे बनी कॉलोनी में भी लगा जाम


राहगीरों ने जाम से बचने के लिए हाईवे किनारे बनी कॉलोनी से वाहन लेकर निकलना शुरू कर दिया। इससे कुछ देर बाद कॉलोनी के रास्तों पर भी जाम लग गया। जाम में फंसने के कारण दोपहिया वाहन सवारों को भी निकलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। कई बार जाम में फंसे वाहन चालक व सवारों में कहासुनी भी हुई। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि कुछ जगह पर जाम की स्थिति बनी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed