{"_id":"6022f1f28ebc3ed1b463892e","slug":"jam-kept-on-from-afternoon-till-evening-meerut-news-mrt524585211","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर से लेकर शाम तक लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर से लेकर शाम तक लगता रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर से लेकर शाम तक लगता रहा जाम
फोटो
मेरठ। शहर में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर जाम की समस्या बनी रही। दोपहर से लेकर शाम तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा। ट्रैफिक पुलिस एक स्थान पर जाम खुलवाती तो कुछ देर बाद दूसरे स्थान पर जाम लग जाता। शाम के समय बाउंड्री रोड और माल रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
दोपहर के समय खैर नगर चौपले से छतरी वाला पीर तक जाम लगा रहा। यहां आड़े तिरछे वाहन जाम में फंसे रहे। खैर नगर बाजार में भी जाम की स्थिति रही। जिला अस्पताल रोड पर भी जाम रहा।
दिल्ली रोड पर केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा और मेट्रो प्लाजा के सामने जाम की समस्या रही। ट्रांसपोर्ट नगर कट और मंडी गेट के सामने भी ट्रकों के कारण जाम लगा रहा। यहां ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही। लेकिन ट्रक को टर्न लेने के कारण, रॉन्ग साइड ट्रक आने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन
शाम 4 बजे लालकुर्ती में बाउंड्री रोड से लेकर जीरोमाइल तक जाम की समस्या रही। ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाया तो माल रोड पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। रुड़की रोड पर भी जाम रहा। ब्यूरो