{"_id":"15d8ce842f3c11afd72d786c4487efd5","slug":"jam-in-meerut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम का कहर, हांफ गया शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम का कहर, हांफ गया शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 03 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
वर्किंग डे के दिन टीईटी परीक्षा कराना लोगों को भारी पड़ा। शहर में 23104 परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे। ज्यादातर परीक्षार्थियों के साथ अभिभावकों के आने से शहर में करीब 45 हजार लोगों की भीड़ और 5 से 8 हजार वाहनों का लोड बढ़ने से शहर में जगह-जगह जाम लग गया है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। दोनों पाली में पेपर छूटने के बाद शहर के प्रत्येक चौराहे पर लोग घंटों जाम से जूझते नजर आए।
विज्ञापन
दोपहर 12:40 बजे, घंटाघर चौपला
चौराहे से रोडवेज तक कई परीक्षा केंद्र पड़ते हैं। पहली पाली साढे़ 12 बजे खत्म हुई। पेपर छूटते ही दिल्ली रोड पर जाम लग गया। सैकड़ों बाइक, रिक्शा और अन्य वाहन जाम में फंस गए। दूर तक वाहनों की लंबी कतारें थी। बसें जाम में फंसने के कारण यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
दोपहर 1.05 : बच्चा पार्क चौराहा
परीक्षार्थी, उनके अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भीड़ के कारण यहां जाम से बुराहाल था। चौराहे पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने वाहनों को निकलवाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर बाद जाम खुला।
विज्ञापन
दोपहर 1.20 कचहरी तिराहा
कचहरी रोड के आसपास कई कॉलेज हैं। यहां भी परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण जाम लग गया। चार ट्रैफिक पुलिसकर्मी व्यवस्था में लगे थे, लेकिन भीड़ और वाहन आड़े तिरछे खड़े होने के कारण जाम खुलने में घंटों लग गए।
दोपहर 1.45 ,खैरनगर बाजार
शहर में जाम की वजह से हापुड़ अड्डा, ब्रह्मपुरी, बागपत अड्डे की ओर जाने वाले बाइक और रिक्शा से खैरनगर में जाम लग गया। इसी बीच पुलिस और फूड विभाग की छापामारी की वजह से भी बाजार में भीड़ लग गई। जाम के कारण काफी परेशानी हुई।