फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jam in meerut

जाम में फंस गई ‘राखी’

Sun, 30 Aug 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 30 Aug 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
jam in meerut

रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पहले मेरठ में रोडवेज बस अड्डों पर भारी भीड़ के कारण सवारियों को काफी परेशानी हुई तो फिर जाम के कारण वाहन रेंगते रहे। दिल्ली रोड पर दिल्ली तक और बुलंदशहर रोड पर गुलावठी और हापुड़ में लोग घंटों जाम में जूझे।

विज्ञापन


शनिवार को त्योहार होने के कारण शहर के सभी मार्गों पर जाम लग गया। शहर के आंतरिक मार्गों से लेकर बाहरी मार्गों पर घंटों लंबा जाम लगा रहा। रोडवेज ने रक्षाबंधन को देखते हुए 27 अगस्त से 1 सितंबर तक विशेष बस संचालन अभियान शुरू किया था। जो रक्षाबंधन पर पूरी तरह फेल हो गया। एमडी ने कर्मचारियों की छुट्टी बंद कर दी थी, लेकिन रक्षाबंधन पर रोडवेज की सारी व्यवस्था धरी रह गई।
विज्ञापन


 भैंसाली बस अड्डे से लेकर सोहराबगेट अड्डे तक बसों का टोटा रहा। गाजियाबाद, दिल्ली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बड़ौत, शामली, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, मवाना और हस्तिनापुर रूट पर मारामारी मची रही। बच्चों, महिलाओं और वृद्धों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। लोग बस के दरवाजे से लेकर खिड़कियों तक में चढ़ने की जद्दोजहद में नजर आए। इतना ही नहीं बस कब आएगी इसकी जानकारी देने वाला भी बस अड्डों पर कोई नजर नहीं आया। यात्री बसों के इंतजार में इधर उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बेगमपुल, भैंसाली बस अड्डा, रेलवे रोड चौराहा, बागपत अड्डा, बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा समेत कई जगहों पर जाम लगा। जिसके चलते लोगों को तंग गलियों से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। शहर के तमाम चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमराती नजर आई।

हाईव पर लगा जाम, लोग बेहाल
मोदीनगर/मुरादनगर। रक्षाबंधन पर वाहनों के हाईवे पर अधिक संख्या में उतरने से मोदीनगर और मुरादनगर में दिनभर जाम लगा रहा। मोदीनगर में जहां वाहन हाईवे पर दिनभर रेंग-रेंग कर चल रहे थे, वहीं मुरादनगर में तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। शनिवार को चिलचिलाती गर्मी में जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

टोल पर लग गई वाहनों की लंबी लाइन
मोदीपुरम। शनिवार सुबह से ही टोल प्लाजा पर वाहनों की संख्या बढ़ गई थी। जिस कारण वहां जाम लग गया। जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन फंसते चले गए। टोल कर्मचारियों ने वीआईपी लेन से वाहनों को निकाला, तब जाकर जाम कम हुआ। इसके बाद दोपहर एक बजे से लेकर तीन बजे तक फिर से वाहन रेंगते हुए नजर आए। टोल डीजीएम कैप्टन प्रिंस मैथ्यूज का कहना है कि शनिवार और रविवार को जाम लग जाता है। रक्षाबंधन होने के कारण अधिक वाहन टोल से गुजरे। जाम से निपटने के पहले ही टोल कर्मियों को दिशा निर्देश दे रखे थे, जिसके चलते लंबा जाम नहीं लग सका।

गुलावठी में छह घंटे जाम रहा स्टेट हाईवे
गुलावठी। शनिवार को स्टेट हाईवे पर छह घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। जिसकारण रक्षा बंधन के पर्व पर यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं, जाम लगने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस हरकत में आई, लेकिन जाम खुलवाने में उसे घंटों कामयाबी नहीं मिली। वाहन चालकों की मनमानी के कारण दो लेन की सड़क पर वाहनों की 5 कतारें लग गई। कई बार तो पुलिस को कुछ वाहन चालकों के साथ सख्ती से पेश आना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए सीओ हिमांशु गौरव एवं इंस्पेक्टर विवेक रंजन राय पुलिस फोर्स के साथ मशक्कत करते रहे। शाम को पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।



जाम से जूझी गंगानगरी, सात घंटे तक जाम
गढ़मुक्तेश्वर। श्रावण पूर्णिमा पर गंगानगरी को फिर जाम की समस्या से जूझना पड़ा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद जहां बाहरी प्रांतों के श्रद्धालु अपने गंतव्य को लौट रहे थे, वहीं क्षेत्र समेत आसपास के भक्तों का रैला तीर्थनगरी में उमड़ पड़ा। इससे स्याना चौपला पर अधर में अटके फ्लाई ओवर और गंगा पुल के आसपास नेशनल हाईवे पर करीब सात घंटे तक जाम लगा रहा। करीब चार घंटों तक कार जैसे छोटे वाहन गढ़ के महमाई रोड, अल्लाबख्शपुर वाया बागड़पुर और पलवाड़ा वाया डेहरा कुटी होकर निकलते रहे, परंतु बाद में बड़े वाहनों का आवागमन होने से ये वैकल्पिक मार्ग भी जाम में फंस गए। जाम लगने से बुलंदशहर और मेरठ रोड की यातायात व्यवस्था भी चौपट हो गई, क्योंकि नेशनल हाईवे पर जाम लगने से वाहनों का इधर-उधर निकलना असंभव हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर करीब सात घंटे बाद हाईवे पर लगा जाम खुलवाया। हालांकि जाम खुलने के बाद भी हाईवे की यातायात व्यवस्था सुचारु होने में दो घंटों से अधिक का समय लग गया।


शुभ मुहूर्त बीतने का सता रहा था डर
बस-ट्रक, टेंपो समेत निजी वाहनों में सवार होकर रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में हजारों लोग अपने घरों को जा रहे थे, इस दौरान नेशनल हाईवे पर जाम का झाम लगने से उनका आवागमन ठप हो गया। सभी को यह चिंता थी कि अगर जाम खुलने में देरी हो गई तो फिर वे शुभ घड़ी में बहनों से राखी बंधवाने से वंचित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed