फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jalbharaav me kharaab hui school bus

जलभराव में खराब हुई स्कूली बस, शिक्षिका व बच्चे परेशान

Thu, 26 Jul 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
jalbharaav me kharaab hui school bus
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश के बीच रुड़की रोड पर जलभराव हो गया है। जलभराव के चलते पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। पानी की निकासी नहीं होने के चलते सड़क पर भी जलभराव हो गया। एक स्कूल की बस पानी में खराब हो गई। जिस कारण से एक घंटे तक बच्चे बस में ही फंसे रहे, दूसरी बस की व्यवस्था कर बच्चों को वहां से निकाला गया।  
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की लागत से बनी रुड़की रोड बारिश के पानी से गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां पानी की निकासी नहीं है। सड़क पर हुए जलभराव के चलते वहां से पैदल और दुपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। तेज बारिश के चलते मार्ग पर कई-कई फिट तक पानी भर गया। बुधवार को सुबह करीब सात बजे पानी के कारण सोफीपुर की और से आ रही एक स्कूल से भरी बच्चों की बस बीच सड़क पर ही खराब हो गई। बस में तीन शिक्षिका भी थी, खराब होने पर वह काफी देर तक नहीं चली। बस बीच में थी और पानी भरा हुआ था। बस में शिक्षिकाओं के साथ करीब 40 बच्चे भी थे। चालक ने बस को बीच में ही छोड़ दिया। इस बीच करीब एक घंटे तक बारिश में शिक्षिका और बच्चे फंसे रहे। बाद में बस चालक ने दूसरी बस की व्यवस्था कर वहां से एक-एक कर बच्चों को निकाला। बस के बीच में खराब होने के कारण मार्ग भी एक और से बंद रहा, मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को रोंग साइड चलना पड़ा। व्यापारी प्रिंस गुप्ता का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। बारिश के चलते सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिस कारण से व्यापारी और यहां के नागरिक परेशान है।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से प्राथमिक विद्यालय बने तालाब
 दो घंटे की मूसलाधार बारिश से प्राइमरी विद्यालयों में पानी भर गया। जिससे सुबह बच्चों को कक्षाओं तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लापरवाही के चलते बच्चों की पढ़ाई बाधित रही। वहीं कसेरूबक्सर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी का दफ्तर के बाहर पानी भरने से आवाजाही बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजपुरा ब्लॉक के मामेपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण आम रास्ते से नीचा होने के कारण पानी स्कूल के मैदान में भर गया। जिससे बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे बच्चे बैग लेकर बाहर ही खड़े रहे। कुछ बच्चों ने कपड़े संभालते हुए पानी में घुसकर क्लास तक पहुंचने की हिम्मत दिखाई। बारिश के चलते ज्यादातर विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। वहीं कसेरूबक्सर स्थित प्राथमिक विद्यालय का प्रांगण भी जलमग्न हो गया। पहले नजर में प्रांगण एक तालाब की तरह प्रतीत हुआ। जलभराव के चलते बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूल के बराबर में  रजपुरा ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी का कार्यालय के बाहर पानी भरा होने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। जिससे ऑफिस में तैनात कर्मचारी पानी के बीच से होकर अंदर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed