फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jaina jewellers at central market closed

Meerut News: आवास का बोर्ड लगाकर ज्वेलर्स शोरूम रातों-रात किया खाली

Tue, 18 Nov 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
jaina jewellers at central market closed
मेरठ। शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में आवासीय भवन में चल रहे जैना ज्वेलर्स शोरूम को रातों-रात खाली कर दिया गया। रविवार को देर रात तक शोरूम से ज्वेलरी और साज सज्जा के सामान को अन्यत्र ले जाया गया। सोमवार को आवास एवं विकास परिषद की ओर से निर्माण को सील किया जाना था। ज्वेलरी शोरूम का विभाग की टीम ने सर्वे किया और पूरी बिल्डिंग की वीडियोग्राफी की। सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में सुबह से ही कई व्यापारी कुर्सियों पर शोरूम के आगे बैठे रहे।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना की ओर से पिछले साल जनहित याचिका दायर की गई थी। इसमें आवासीय भवन में जैना ज्वेलर्स ज्वेलरी शोरूम के खुलने पर आपत्ति जताई गई थी। बीते सप्ताह सोमवार को हाइकोर्ट में सुनवाई कारते हुए न्यायाधीश दिनेश पाठक ने आवास आयुक्त डाॅ. बलकार सिंह से संबंधित निर्माण को आवासीय घोषित किए जाने तक मौके पर ज्वेलरी शोरूम का संचालन किए जाने पर एक माह में जवाब मांगा है। मामले में 21 जनवरी 2026 को अब अगली तारीख लगाई गई है। अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार की ओर से मै. जयन्ती प्रसाद जीवन लाल जैन ज्वेलर्स प्रा. लि. को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed