फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jain Mandir mein 10 lakshan parv

Meerut News: तप और संयम का महत्व बताया

Tue, 22 Sep 2026 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Jain Mandir mein 10 lakshan parv
मेरठ। भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी-ब्लॉक शास्त्रीनगर में दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म मनाया गया। इस दौरान तप और संयम का महत्व बताया गया। भगवान श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा हुई। प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य अमित जैन, वर्षा जैन, शशांक जैन और अरिंजय जैन परिवार को मिला। द्वितीय शांतिधारा का सौभाग्य विकास जैन को मिला। प्रथम अभिषेक देवेंद्र जैन, असीम जैन, अर्णव जैन, विकास जैन और अंकित जैन ने किया। वर्धमान विधान में श्रद्धालुओं ने पूजन किया। शाम को आरती के बाद पंडित प्रशांत जैन शास्त्री ने कहा कि तप केवल शरीर को कष्ट देना या उपवास करना नहीं बल्कि इच्छाओं, विषय-वासनाओं पर नियंत्रण करना है। बाहरी तप शरीर को अनुशासित करता है। यह मन व आत्मा को निर्मल बनाता है। इसके बाद जैन महिला मिलन शास्त्री नगर की ओर से धार्मिक कार्यक्रम कराए गए। मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जैन, मंत्री नवीन कुमार जैन, संगठन मंत्री राजेश जैन, अजय जैन, विकास जैन रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed