फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jain dharm ne di ahinsa ki seekh

जैन धर्म ने दी अहिंसा की सीख : मृदुला सिन्हा

Tue, 14 Feb 2017 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 14 Feb 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
jain dharm ne di ahinsa ki seekh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

महाभारतकालीन एवं जैन धर्म के तीर्थंकरों की पावन भूमि पर सोमवार को तीर्थधाम चिदायतन का भव्य शिलान्यास मुख्यातिथि गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने किया। देश-विदेश से श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ अर्जित किया।

विज्ञापन


मृदुला सिन्हा ने कहा कि हस्तिनापुर पौराणिक एवं ऐतिहासिक नगरी है। इसकी गिनती देश-विदेश में भारत के प्राचीनतम ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी में की जाती है। यह नगरी आदिकाल से ही राजनीतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिकता की लीला भूमि रही है। उन्होंने कहा कि यहां कौरव-पांडव, भगवान ऋषभदेव एवं जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकरों भगवान शांतिनाथ, सत्रवें श्री कुन्थूनाथ एवं अठारहवें श्री अरहनाथ भगवान का जन्म हुआ था। उन्होंने इस धर्मनगरी के ऐतिहासिक मंदिरों में भगवंतों के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण होने पर वह पूरे परिवार के साथ फिर से आएंगी। जैन धर्म ने विश्व को अहिंसा की सीख दी है। इससे पूर्व विशेष अतिथि अक्षतानंद मिश्रा, प्रफुल्ल भाई नेरोबी, अमेरिका से आए प्रवीण, शीतल बेन, लंदर, बाल ब्रह्मचारी ब्रजलाल साह, सोहनकर प्रकाश, सुधीर भाई, हिमानी दोसी मुंबई ने मंगलाचरण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। देहरादून की पाठशाला के बच्चों और शिक्षिका रीना ने तीर्थंकर कहान गुरु पर कविता सुनाई। इसके बाद राज्यपाल और उनके परिवार की महिला को चिदायतन की ओर से समाजसेवी प्रिया ने अंगवस्त्र एवं रेखा ने रथ भेंट किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष अजित प्रसाद जैन, उपाध्यक्ष जेके जैन, अजित जैन, मुकेश चंद जैन, स्वप्निल, अनिल, वीना जैन, आईएस जैन, हंसमुख बोरा, कांतिबाई मोटाणी, अमृता बाई मेहता, अजित प्रसाद, अशोक बड़जात्या मौजूद रहे।
विज्ञापन


जंबू द्वीप मंदिरों के दर्शन किए
राज्यपाल ने जंबू द्वीप स्थित मंदिरों के दर्शन करने पंहुचीं। प्रबंधक अनिल जैन एवं समस्त स्टाफ ने बुके भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने राज्यपाल को इस पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed