फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jaanie kisne mangi munh dikhai ke badle vot, dekhen tasveeren

रालोद नेता जयंत चौधरी की पत्नी चारु ने मुंह दिखाई में मांगा वोट

Tue, 28 Feb 2017 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 28 Feb 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
jaanie kisne mangi munh dikhai ke badle vot, dekhen tasveeren
रालोद की स्टार प्रचारक चारू चौधरी

गांव सोरम में हुई चुनावी सभा में रालोद की स्टार प्रचारक एवं जयंत चौधरी की पत्नी चारु चौधरी ने कहा कि मैं आपकी बहू हूं, पहली बार आपके क्षेत्र में आई हूं। मुंह दिखाई में आपका वोट चाहिए। सोरम में आयोजित रालोद की जनसभा में रालोद की स्टार प्रचारक चारू चौधरी ने अपने भाषण की शुरुआत 2013 के दंगों से करते हुए कहा कि यहां इतना बड़ा मामला हुआ।

विज्ञापन

पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद भी आपको क्या दिया

jaanie kisne mangi munh dikhai ke badle vot, dekhen tasveeren
रालोद के ल‌िए प्रचार करने पहुंची चारू चौधरी

आपके घर गए, जमीन गई, सैकड़ों युवा जेलों में हैं। इस सबके बावजूद आपने 2014 में ऐसे लोगों का साथ दिया, जिन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद भी आपको क्या दिया। ढाई साल में नोटबंदी, बेरोजगारी, आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर की फैक्ट्रियां बंद कराकर बेरोजगारी फैला दी। चारु चौधरी ने केवल भाजपा पर ही निशाना साधा। कहा- ऐसी पार्टी किसी का फायदा नहीं करने वाली। भाजपा सिर्फ एक वर्ग से दूसरे वर्ग को लड़ाने का काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह दिखाई में सिर्फ रालोद प्रत्याशी को जिताकर लखनऊ भेजें

jaanie kisne mangi munh dikhai ke badle vot, dekhen tasveeren
मंच पर चारू चौधरी के साथ अन्य कार्यकर्ता

रालोद ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीब, शोषित, किसान एवं मजदूरों की आवाज बुलंद करती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र में पहली बार आई हैं। उनकी मुंह दिखाई में सिर्फ रालोद प्रत्याशी को जिताकर लखनऊ भेजें, यही उनकी मुंह दिखाई होगी। रालोद प्रत्याशी योगराज सिंह ने चारू चौधरी के समक्ष मांग रखी कि प्रदेश में रालोद की सरकार बनने पर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाए।

विज्ञापन

सुनीता बालियान के निधन पर दो मिनट का मौन रखा

jaanie kisne mangi munh dikhai ke badle vot, dekhen tasveeren
रालोद की स्टार प्रचारक चारू चौधरी

जनसभा को पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, कपिल बालियान, मनोज बालियान, नत्थू कुरैशी, जितेंद,  राधेश पप्पू, हरीश, लेखराज चौधरी, सुनील, महिपाल सिंह, राजेश सैनी, रमेश काकड़ा, सचिन चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता कालूराम कश्यप व संचालन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजीव मलिक ने किया। जनसभा के उपरान्त रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान के पुत्र अनिल बालियान की पत्नि सुनीता बालियान के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed