{"_id":"5b8edcc4867a55484d5257e7","slug":"jaam-me-fase-log","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस किमी लंबे जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस किमी लंबे जाम में फंसे लोग
amarujala
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद हुए जलभराव से और वाहनों का दबाव बढ़ने से मंगलवार को हाईवे पर सुबह से लेकर रात तक भीषण जाम लगा। मोदीनगर और मुरादनगर में करीब 20 किमी लंबा जाम लगा रहा। जाम में फंसे यात्रियों की खूब फजीहत हुई। दिनभर ट्रैफिक पुलिस यातायात सुचारु कराने में जुटी रही।
कई दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते हाईवे किनारे जलभराव हो गया है। हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसी वजह से दिल्ली मेरठ हाईवे पर मंगलवार सुबह से जाम लगना शुरू हो गया। करीब बीस किमी लंबे जाम में फंसे यात्रियों की जमकर फजीहत हुई। जाम में फंसे वाहन सुबह से लेकर रात रेंगते रहे। बताया गया है कि बीस किमी का सफर तय करने में यात्रियों को चार घंटे से अधिक का समय लगा। विपरीत दिशा से वाहन आने के कारण और अवैध कटों ने समस्या और बढ़ा दी। जाम में एंबुलेंस समेत वीआईपी गाड़ियां भी फंसी नजर आईं। वहीं संपर्क मार्ग गंगनहर पटरी, पाइप लाइन मार्ग, कनौजा डासना मार्ग पर भी जाम लगा। पुलिस का कहना है कि जलभराव, गहरे गड्ढे, अवैध कट और वाहनों का दबाव बढ़ने से हाईवे पर जाम लगा। जाम न लगे इसके लिए प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं मुरादनगर में जाम लगने के चलते मोदीनगर में भी जाम लगना शुरू हो गया। मोदीनगर में करीब पांच किमी तक लंबा जाम लगा। सुबह से शाम तक ट्रैफिक पुलिस यातायात स्मूथ कराने में जुटी रही।
शहर में कई जगह भीषण जाम
मेरठ। शहर का जाम भी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। शहर को मंगलवार को भी जाम से जूझना पड़ा। दोपहर को पुलिस ने जाम खुलवाया तो शाम को फिर से चौराहों पर जाम की समस्या बन गई।
विज्ञापन
दोपहर को हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक वाहनों की लाइन लगी थी। बीच सड़क पर ही ई रिक्शा और ऑटो खड़े होने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा। लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक भी यही हाल था। जीरो माइल से लेकर बेगमपुल तक भी सड़क पर दोनों तरफ वाहन जाम मेें फंसे रहे। बेगमपुल पर आड़े तिरछे वाहनों से बेगमपुल पर पैदल निकलने में भी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर के समय रेलवे रोड चौराहे से लेकर मेट्रो प्लाजा तक जाम लगा रहा। शाम होते ही भैसाली बस अड्डे के सामने भी दिल्ली रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। शाम को बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास जाम की स्थिति बनी रही।