फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jaam in city everyday

दिन भर जाम से जूझता रहा शहर 

Tue, 07 Nov 2017 11:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 07 Nov 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
jaam in city everyday
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

निकाय चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन पर्चा भरने वालों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि पूरा शहर ही जाम हो गया। भीड़ को देख पुलिस को कलक्ट्रेट रोड पर ट्रैफिक रोकना पड़ा। शाम तक शहर में यही हालात बने रहे।

विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही विभिन्न दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय नामांकन करने वाले ढोल नगाड़ों के साथ निकलने शुरू हो गए थे। सुबह 10 बजे से शहर के सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया। बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहे के अलावा वेस्टर्न और ईस्टर्न कचहरी रोड पर भीड़ बढ़ने लगी और जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे जैसे ही स्कूलों में छुट्टी होनी शुरू हुई तो जाम और भीषण हो गया। भीड़ की वजह से पुलिस ने कलक्ट्रेट जाने वाले दोनों मार्ग वाहनों के लिए बंद कर दिए थे। इस वजह से बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, मेघदूत पुलिया ,कचहरी रोड, सीताराम पुलिया जाम हो गई। इसके बाद शाम तक शहर जाम से जूझता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही लगा दिए थे बैरियर 
निकाय चुनाव के लिए करीब 1200 फार्म बिक चुके थे, लेकिन जमा करीब 400 ही हुए थे। ऐसे में पुलिस प्रशासन को पहले ही अंदेशा था सोमवार को काफी संख्या में प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंचेंगे। इसी वजह से पुलिस प्रशासन ने कलक्ट्रेट जाने वाले रास्तों पर कई जगह बैरियर लगाकर प्रत्याशियों के साथ आने वाली भीड़ को रोकने की कोशिश की। वेस्टर्न और ईस्टर्न कचहरी रोड से कलक्ट्रेट जाने वाले दोनों रास्तों को बैरियर लगाकर बंद कर दिया था, बावजूद प्रत्याशी समर्थक पैदल ही उनके साथ चलते रहे और रोड जाम होती गई। दरअसल बैरियर व्यवस्था नामांकन प्रक्रिया शुरू होने पर ही बनाई गई थी, लेकिन भीड़ ना होने की वजह से इन्हें प्रभावी नहीं किया गया था।


खूब निकले जुलूस, हुई नारेबाजी 
प्रशासन ने नामांकन के दौरान जुलूस ना निकालने की सख्त हिदायत दी थी। जुलूस नारेबाजी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता है। लेकिन प्रत्याशी अपने साथ कई कई वाहन और समर्थकों की भीड़ लेकर नामांकन करने निकले। दिल्ली रोड पर भी कई प्रत्याशी ढोल के साथ नारेबाजी करते हुए नामांकन करने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed