फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   janch mein fashe to sach dabaane ki koshish

जांच में फंसे तो सच दबाने की कोशिश, प्राचार्य ने किया कमेटी के सदस्यों में फेरबदल

Sun, 22 Jan 2017 11:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 22 Jan 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
janch mein fashe to sach dabaane ki koshish
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेज परिसर में खुले में हुए प्रसव के मामले में अब सच को दबाने की कोशिश हो रही हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गायनी विभाग यह कहने का दबाव डाल रहा है कि प्रसव खुले में नहीं बल्कि वार्ड के अंदर हुआ था। उधर, प्राचार्य ने सवाल उठने पर जांच कमेटी के सदस्यों में फेरबदल किया है।

विज्ञापन


लावड़ निवासी जिस महिला का खुले में प्रसव हुआ था, उसके रिश्तेदार कामिल का आरोप है कि गायनी वार्ड की स्टाफ नर्स और चिकित्सक उस पर दबाव डाल रहे हैं। कह रहे हैं कि जांच में कुछ नहीं होने वाला। ऐसे में अगर यह लिखकर दे दोगे कि प्रसव खुले में नहीं वार्ड में हुआ था तो महिला का आगे अच्छे से इलाज हो जाएगा। कामिल ने इसकी शिकायत सोमवार को डीएम से करने की बात कही है। वहीं, इस संबंध में प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता का कहना है कि यदि महिला के परिजनों पर किसी तरह का दबाव बनाया जा रहा है, तो वो मुझसे आकर शिकायत कर सकते हैं। उनकी शिकायत पर अलग से जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, प्राचार्य ने प्रसव मामले की जांच कर रही कमेटी में बदलाव करते हुए डॉ. अभिलाषा गुप्ता की जगह डॉ. कृति दूबे को सदस्य शामिल किया है। पीआरओ डॉ. दिनेश राणा को भी कमेटी में रखा है। जबकि  टीम में डॉ. विभु साहनी सीएमएस व मैटर्न पहले से हैं। इससे पहले कमेटी पर सवाल उठा था कि जिन लोगों ने पहले ही खुले में प्रसव होने से इंकार कर दिया था, तो उन्हें जांच कमेटी में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed