फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ITI instructor dies in road accident

Meerut News: सड़क हादसे में आईटीआई के अनुदेशक की मौत

Mon, 03 Feb 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
ITI instructor dies in road accident
खरखौदा। शनिवार देर रात मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बिजौली के सामने स्कूटी सवार आईटीआई साकेत मेरठ में कार्यरत अनुदेशक की अज्ञात वाहन द्वारा कुचले जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खरखौदा पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 12 बजे कस्बा निवासी युवक ने पुलिस को सूचना दी कि मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बिजौली के सामने अज्ञात वाहन से कुचलने के कारण एक स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को खरखौदा निवासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान जॉनी कुमार साकिया (40) पुत्र किरण पाल निवासी उदय सिटी, फेस टू पल्लवपुरम के रूप में हुई। मृतक मेरठ साकेत आईटीआई में अनुदेशक के पद पर कार्यरत था। पुलिस की सूचना पर साथी कर्मचारी थाना पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि किसी कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को आईटीआई में पार्टी थी। जॉनी को घर जाना था, लेकिन वह हापुड़ रोड पर कैसे आए, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मृतक पक्ष की ओर से अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed