फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ITBP drone seeks missing Vishu

आईटीबीपी ड्रोन से करेगी लापता विशु की तलाश

Mon, 01 May 2017 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 01 May 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
ITBP drone seeks missing Vishu
विशु को तलाश करते जवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो

गंगोत्री से पहले खाई में लापता हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के धेवते विश्वास धूहन उर्फ विशु चौधरी का पता लगाने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। विशु के परिजनों ने रविवार को बताया कि इस संबंध में गृह मंत्री से मदद मांगी गई है। जिस पर उन्होंने आईटीबीपी को विशु की तलाश के निर्देश दिए हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी सर्च अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


शिवलोकपुरी कंकरखेड़ा निवासी विशु पुत्र मुकेश चौधरी पांच दिन पूर्व दोस्तों के साथ बाइक से गंगोत्री जाते समय रास्ते में सेना का ट्रक सामने आने पर करीब 500 फीट खाई में फिसल गया था। जबकि उसके दोस्त निशांत को सेना के जवानों ने सुरक्षित निकाल लिया था। रविवार को गंगोत्री से लौटे विशु के परिजन डॉ. योगेश चौधरी ने बताया कि रविवार को बर्फ पड़ने और बारिश होने के चलते सेना करीब एक घंटे ही सर्च अभियान चला पाई। इस संबंध में गृह मंत्री से भी मदद मांगी गई। बताया गया कि उनके निर्देश पर आईटीबीपी की यूनिट मौके पर पहुंच चुकी है। यूनिट के एक अधिकारी ने बताया कि ड्रोन कैमरे से पूरा एरिया सर्च किया जाएगा। वहीं, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और भाजपा नेता नीरज मित्तल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी रविवार को मुकेश चौधरी के घर पहुंचकर इस प्रकरण की जानकारी ली। साथ ही हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन


मां लगातार कर रही दुर्गा पाठ
इकलौते
बेटे की कुशलता के लिए विशु की मां सविता चौधरी दुर्गा पाठ कर रही हैं। पूरा परिवार विशु की चिंता में डूबा है। सब उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। वहीं, भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के समर्थकों का भी उनके घर तांता लगा हुआ है। सभी लोग उनके धेवते को लेकर चिंतित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed