{"_id":"5f7e18a98ebc3e9b8c5d6d7a","slug":"it-will-take-time-for-merit-to-be-released-data-being-repaired-city-news-mrt505027193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट जारी होने में लगेगा वक्त, सुधारा जा रहा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिट जारी होने में लगेगा वक्त, सुधारा जा रहा डाटा
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन के लिए नई मेरिट जारी होने में अभी वक्त लगेगा। दरअसल विद्यार्थियों का पूरा डाटा ठीक किया जा रहा है। वहीं, बहुत से छात्रों ने कॉलेजों और कोर्सों के नाम भी नहीं लिखे हैं, ऐसे में उनके मोबाइल और ईमेल आईडी पर मैसेज भेजकर फॉर्म ठीक करने का मौका दिया गया है। बृहस्पतिवार शाम तक छात्र-छात्राएं अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार का यह अंतिम मौका है।
स्नातक के 40 कोर्सों में एडमिशन के लिए सीसीएसयू की पहली मेरिट निरस्त किए जाने के बाद भी इस बार मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पहले जहां सीबीएसई द्वारा डिजी लॉकर से डाटा दिए जाने के कारण छात्र-छात्राओं के सभी छह विषयों के नंबर फॉर्म में भर गए वहीं, अब ऐसे भी छात्रों की संख्या सामने आ रही है जिन्होंने अपने आवेदन में कॉलेज और कोर्स का नाम ही नहीं भरा।
विवि ने इन छात्र-छात्राओं को इस संबंध में मैसेज भेजा है, लेकिन अभी तक भी छात्र-छात्राओं ने गलती को नहीं सुधारा है। विवि प्रशासन ने इसके लिए बृहस्पतिवार शाम तक अंतिम मौका दिया है। ऐसे कुछ छात्रों का कहना है कि उन्होंने तो फॉर्म ठीक भरा था, कैसे कॉलेज और कोर्स का नाम नहीं आ रहा यह उनको नहीं पता। यह गलती विवि स्तर पर हुई है।
विज्ञापन
वहीं, जिन छात्र-छात्राओं के छह विषयों के नंबर भरे गए हैं, उनका कहना है कि 12वीं का रोल नंबर डाले जाने पर फॉर्म में पांच विषयों के ही नंबर लिए जाने चाहिए थे। विवि को ही इसकी व्यवस्था करनी चाहिए थी।
एडमिशन में भी होगी देरी
जिस तरह से हालात हैं, उससे मेरिट तीन दिन से पहले आनी मुश्किल है। पहली मेरिट के एडमिशन को कम से कम पांच दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद विवि दूसरी मेरिट जारी करेगा। ऐसे में पूरा अक्तूबर एडमिशन में ही बीतेगा। पहले से ही कोविड-19 के कारण प्रक्रिया देरी से चल रही है, अब एडमिशन में और देरी होगी।
प्रवेश पोर्टल के कॉलेजों के पासवर्ड बदले
विवि प्रशासन ने प्रवेश पोर्टल पर एडमिशन कंफर्म करने के लिए कॉलेजों को दिए गए पासवर्ड बदल दिए। नए पासवर्ड सभी कॉलेजों में दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। ऐसे में जिन कॉलेजों को पासवर्ड नहीं मिले हैं, वे विवि को ईमेल आईडी पर जानकारी दे दें।
आज शाम तक सुधार लें फॉर्म
जिन छात्र-छात्राओं के कॉलेज और कोर्स नहीं भरे गए हैं, वे आज शाम तक अपने फार्म में सुधार कर लें। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। सीबीएसई के जिन छात्रों के छह विषयों के नंबर भरे गए हैं, उनको ठीक कराया जा रहा है। कॉलेजों को भी अपडेट पासवर्ड भेजे गए हैं। - प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रवेश समन्वयक सीसीएसयू