फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It was the mother who killed her son Rudransh; post-mortem confirms this.

Meerut News: मां ने ही की थी बेटे रुद्रांश की हत्या, पोस्टमार्टम से भी हुआ खुलासा

Thu, 11 Jun 2026 09:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
It was the mother who killed her son Rudransh; post-mortem confirms this.
गला दबाने पर दम घुटने से हुई थी मासूम की मौत
विज्ञापन

परिजनों ने शव को फिर से दफनाया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसीमुंडाली। मुरलीपुर में अपने प्रेम प्रसंग का खुलासा होने और परिवार की सहानुभूति पाने के लिए मां मीनाक्षी ने ही अपने सात माह के मासूम बच्चे रुद्रांश की गला घोंटकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबने से दम घुटना आया है। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बच्चे के शव को फिर से दफना दिया। पुलिस अब हिरासत में ली गई हत्यारोपी मां को लिखापढ़ी कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी में लगी है। वहीं उसके प्रेमी मोहित की भी पुलिस तलाश में जुटी है।
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर निवासी अमित तोमर का विवाह मुरादाबाद निवासी मीनाक्षी से वर्ष 2023 में हुआ था। जिसके दो बच्चे थे। अमित एक डॉक्टर के यहां कार चलाने का कार्य करता है। 30 मई को पत्नी मीनाक्षी ने अमित को फोन पर सूचना दी कि उनके छोटे बेटे रुद्रांश की अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई। जिस पर अमित भी आनन फानन में सहारनपुर से सीधे घर पहुंचा। बाद में गमगीन माहौल में बच्चे के शव को दफना दिया था।
विज्ञापन

इसी दौरान अमित तोमर को अपनी पत्नी मीनाक्षी का मोबाइल देखा तो पता चला कि उसका तो प्रेम प्रसंग दिल्ली निवासी मोहित नाम के लड़के से चल रहा है। इसी दौरान मीनाक्षी और मोहित के बीच काफी व्हाट्सएप चैट भी थी, जिसमें मोहित द्वारा मीनाक्षी के साथ जीने मरने की कसमें खाई हुई थी। साथ ही अमित तोमर को मीनाक्षी के व्यवहार काफी अजीब दिखाई दिया। क्योंकि बेटे की मौत होने के जहां परिवार के सभी लोग गमजदा थे, वहीं मीनाक्षी का व्यवहार सामान्य लग रहा था। जिस पर अमित द्वारा मीनाक्षी के साथ सख्ती से पूछा और रुद्रांश के गड्ढे में दबाए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो मीनाक्षी ने अपना जुर्म कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया उसके और पति अमित के बीच जो अनबन चल रही थी उसी गुस्से में आकर उसने रुद्रांश का गला घोंटकर हत्या कर दी। जिस पर अमित ने सोमवार को मुंडाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसी दिन मीनाक्षी को हिरासत में लिया। बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर कार्यपालन मजिस्ट्रेट विनिता चौहान की मौजूदगी में गड्ढे में दबाए गए बच्चे के शव को गड्ढे से बाहर निकाल गया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबने से दम घुटना बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बच्चे के शव को फिर से दफना दिया। पुलिस अब हत्यारोपी मां को लिखा-पढ़ी कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
-------
मीनाक्षी को काफी माफ नहीं करुंगा, परिवार की खुशियां छीन ली
- वहीं रुद्रांश के पिता अमित तोमर ने बताया कि दोबारा से रुद्रांश को जमीन की गोद में सुलाने के बाद वह पूरी तरह टूट चुके है। इस दुख से बाहर निकलना पूरे परिवार के लिए बहुत कठिन है। लेकिन वह मीनाक्षी को कभी भी माफ नहीं करेंगे उसने परिवार की सारी खुशियां छीन ली।

---------

वर्जन
-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत दम घुटने से होना आया है। पुलिस हिरासत में ली गई हत्यारोपी मां के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई कर रही है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं फरार चल रहे उसके प्रेमी मोहित की धरपकड़ के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है, किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed