फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It was not a case of robbery, it was a case of assault after hitting the car

लूट नहीं, कार में साइड लगने पर मारपीट का था मामला

Fri, 18 Apr 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
It was not a case of robbery, it was a case of assault after hitting the car
दौराला (मेरठ)। कोणार्क कॉलोनी निवासी लीलैंड गाड़ी के शोरूम मालिक नितिन के साथ हुई लूट का मामला पुलिस जांच में कार में साइड लगने के बाद मारपीट का निकला। पुलिस दूसरे पक्ष की तलाश कर रही है और थाने बुलाकर पूछताछ करेगी। लेकिन, अभी तक दूसरा पक्ष पुलिस के सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

कोणार्क कॉलोनी के मकान नंबर 94 निवासी नितिन चौहान के अनुसार, उनका मुजफ्फरनगर के मुस्तफाबाद में शिवाशीष मोटर्स के नाम से शोरूम है। बुधवार की दोपहर वह अपनी कार में सवार होकर एक लाख रुपये लेकर मोदीपुरम आ रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि सकौती ओवरब्रिज पर पहुंचने के बाद पीछे से आई एक कार ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोक लिया था। कार सवार चार बदमाशों ने धारदार हथियार के बल पर दो सोने की चेन, दो अंगूठी और एक लाख रुपये नकदी लूट ली थी।
विज्ञापन

बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में मामला कार में साइड लगने के बाद कहासुनी और मारपीट का निकला। हालांकि, दूसरा पक्ष अभी थाने नहीं पहुंचा है। पुलिस दूसरे पक्ष को थाने बुलाकर पूछताछ करने के लिए उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामला लूट का नहीं था। जांच में मामला कार में साइड लगने और मारपीट का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed