फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   It is necessary to protect the basic principles of the Constitution: Tyagi

संविधान के बुनियादी सिद्धांतों की हिफाजत जरूरी : त्यागी

Sun, 30 Nov 2025 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to protect the basic principles of the Constitution: Tyagi
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में हुआ जनवादी लेखक संघ का कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जनवादी लेखक संघ मेरठ इकाई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार कचहरी प्रांगण में संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें संगठन के जिला मंत्री एवं नेशनल काउंसिल सदस्य मुनेश त्यागी ने कहा कि संविधान के बुनियादी ढांचे और उसकी आत्मा पर खतरा मंडरा रहा है। संविधान को बदले बिना ही उसके मूल सिद्धांतों को खोखला कर दिया गया है। इन बुनियादी सिद्धांतों की हिफाजत जरूरी है।
त्यागी ने कहा कि संविधान में वर्णित संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, जनतंत्र, सामाजिक न्याय और भाईचारा जैसे सिद्धांतों पर हमले हो रहे हैं। अभिव्यक्ति की आजादी, सम्मानजनक जीवन, शिक्षा और रोजगार जैसे मौलिक अधिकारों पर प्रहार किए जा रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष डॉ. जीआर मलिक ने कहा कि संवैधानिक संस्थाएं कमजोर की जा रही हैं।
विज्ञापन

डॉ. किरण सिंह ने कहा कि संविधान सर्व कल्याण का दस्तावेज है। अध्यक्षता कर रहे रामगोपाल भारतीय ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतें संविधान का खुलकर विरोध कर रही हैं। इस अवसर पर जितेंद्र पांचाल, डॉ. ताहिर हंसी, डॉ. सत्येंद्र त्यागी, मंगल सिंह मंगल, धर्मपाल मित्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed