फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   it is better opiton to eveluates at home : VC

घर पर मूल्यांकन कराना बेहतर विकल्प : कुलपति

Fri, 22 May 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
it is better opiton to eveluates at home : VC
मेरठ। उच्च शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा कोविड-19 शिक्षा की भावी दिशा विषय पर बृहस्पतिवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के तमाम शिक्षकों-अधिकारियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने की। तमाम वक्ताओं ने उद्बोधन दिया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने कहा कि ऑनलाइन टीचिंग से पहले टीचर्स को इसकी ट्रेनिंग की सख्त आवश्यकता है। उसके बिना यह आधी अधूरी है। सत्र को पटरी पर लाने के लिए भी बड़े प्रयासों की आवश्यकता है। उसके लिए टीचर्स के घर पर ही मूल्यांकन बेहतर विकल्प हो सकता है। कुलपति के इन विचारों की शिक्षकों ने प्रशंसा की। इस मौके पर वेबिनार में डॉ. कुलदीप उज्जवल, डॉ. स्नेहवीर पुंडीर, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. राजीव तेवतिया, मूटा के सचिव डॉ. योगेंद्र विकल, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. प्रज्ञान चौधरी, डॉ. रंजीता बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed