फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   issue of Meerut Panipat Railline came in Parliament, Baliyan handed over letter to Railway Minister

लोकसभा में उठा मेरठ-पानीपत रेललाइन का मुद्दा, बालियान ने रेल मंत्री को सौंपी पत्रावली

Sun, 22 Jul 2018 10:27 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 22 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
issue of Meerut Panipat Railline came in Parliament, Baliyan handed over letter to Railway Minister
रेल मंत्री से मिले डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने लोकसभा के संसद सत्र में मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन पर शीघ्र कार्य शुरू करने का मुद्दा उठाया। बालियान ने वेस्ट यूपी को हरियाणा से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण रेलवे परियोजना को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल से बैठक कर पत्रावली सौंपी। लोकसभा के संसदीय सत्र में सांसद डॉ संजीव बालियान ने लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन के समक्ष लंबित पड़ी मेरठ से पानीपत रेल लाइन योजना का मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी का हरियाणा से जुड़ाव है। आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए मेरठ से वाया सरधना, बुढ़ाना और शामली होते हुए पानीपत तक रेलवे लाइन के निर्माण की परियोजना स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार इस प्रस्तावित योजना पर शीघ्र कार्य शुरू करें। 
विज्ञापन

  
सत्र के बाद डॉ बालियान ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिल कर रेलवे लाइन से जुड़ी पत्रावली सौंपी। रेल मंत्री ने भरोसा दिलाया कि रेलवे के अगले बजट में मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन के निर्माण कार्य पर गंभीरता से मंत्रालय विचार विमर्श करेगा। जल्द ही योजना पर कार्य शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed